Google Analytics —— Meta Pixel

मध्यप्रदेश के जबलपुर में महसूस हुए भूकंप के झटके, 10 सेकंड तक कांपती रही धरती

Earthquake in Jabalpur : मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर में अचानक भूकंप (Earthquake in Jabalpur) के झटके महसूस किये गए। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 8 से 10 सेकंड तक धरती में कमपन (Earthquake in Jabalpur) मेहसूस किया गया है। आपको बता दें कि, भूकंप के ये झटके मंगलवार की सुबह 8:44 मिनट पर मेहसूस किये गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें : अब इन 3 देशों से आए अल्पसंख्यकों को मिलेगी राज्य में नागरिकता, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

Earthquake in Jabalpur : 6 जिलों में महसूस हुए झटके

मध्य प्रदेश के 6 जिलों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। इसका केंद्र डिंडौरी रहा। यहां सुबह 8 बजकर 43 मिनट 50 सेकेंड पर धरती हिलने पर लाेग डर गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गई। जिसका हाइपो सेंटर 10 किमी गहराई पर था। डिंडौरी के साथ ही भूकंप के झटके डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर बालाघाट और उमरिया जिले में महसूस हुए।

जबलपुर में भूकंप के झटके सबसे ज्यादा पाटन और रानी दुर्गावती समाधि स्थल के आस-पास महसूस किए गए। इसके अलावा रांझी में भी कुछ जगह पर हलचल हुई। भूकंप करीब 8:44 बजे आया था। हालांकि इसकी तीव्रता बहुत कम थी। भूकंप का केंद्र बिंदु जबलपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर डिंडौरी जिले की ओर था।

जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके हल्के थे और जानमाल के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूकंप के झटकों की सूचना के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र जबलपुर से 35 किलोमीटर दूर था।

बताया गया कि जबलपुर के डिंडोरी में 8.43 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, बालाघाट, अनूपपुर, उमरिया में SDRF को अलर्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में नृत्य महोत्सव आदिवासी कला और कलाकारों को आगे बढ़ाने का बड़ा माध्यम

सोमवार देर रात पाकिस्तान में भी भूकंप

पाकिस्तान में सोमवार देर रात करीब 1:15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.8 दर्ज गई है। भूकंप पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से 303 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम इलाके में लगभग 1:15 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 120 किलोमीटर नीचे थी। फिलहाल इसमें किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Back to top button
error: Content is protected !!