Google Analytics —— Meta Pixel

ED money laundering case : जैकलीन फर्नांडिस की याचिका खारिज, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की कार्रवाई जारी रहेगी

ED money laundering case : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने गुरुवार को उनकी वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की थी। यह मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा की गई ₹200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है, जिसमें जैकलीन को भी आरोपी बनाया गया है।

ED की जांच के अनुसार, सुकेश ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर्स शिविंदर और मालविंदर सिंह की पत्नियों से जेल से रिहाई का झांसा देकर 200 करोड़ रुपये की ठगी की थी। वह खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय या गृह मंत्रालय से जुड़ा अधिकारी बताता था। उसकी ठगी में तिहाड़ जेल के अधिकारी भी शामिल थे। इस मामले में उसकी पत्नी लीना पॉल भी आरोपी है, जिसने धन को एक चेन्नई स्थित कंपनी के जरिए घुमाया।

यह भी  पढ़ें :- India-US trade deal : भारत ने अमेरिकी कृषि उत्पादों को बाजार देने से किया इनकार, व्यापार डील में ऊर्जा और रक्षा पर बनी सहमति

सुकेश और जैकलीन के बीच जनवरी 2021 में बातचीत शुरू हुई। जेल में रहते हुए भी सुकेश ने जैकलीन से फोन पर संपर्क रखा। चार्जशीट के अनुसार, सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों के महंगे गिफ्ट्स दिए, जिनमें एक 52 लाख का अरबी घोड़ा, तीन पर्शियन बिल्लियां, डायमंड सेट, गोल्ड ज्वेलरी और चार्टर्ड फ्लाइट्स शामिल हैं। जैकलीन के भाई के साथ भी लेन-देन की जानकारी सामने आई है। (ED money laundering case)

सुकेश का बॉलीवुड कनेक्शन उसकी पत्नी लीना पॉल के जरिए हुआ, जो फिल्म “मद्रास कैफे” में काम कर चुकी हैं। दोनों ने 2015 में शादी की और मुंबई में ठगी का नया नेटवर्क शुरू किया। सुकेश खुद को कभी पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि का बेटा तो कभी वाईएसआर रेड्डी का भतीजा बताकर ठगी करता था। (ED money laundering case)

2017 में AIADMK नेता टीटीवी दिनाकरन से 50 करोड़ की ठगी के मामले में भी सुकेश गिरफ्तार हो चुका है। जेल में रहते हुए भी उसने नेटवर्क जारी रखा, जिसमें जेल अफसर भी शामिल थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन हाल ही में ‘फतेह’, ‘हाउसफुल-5’ और ‘वेलकम टू जंगल’ जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। (ED money laundering case)

Back to top button
error: Content is protected !!