Google Analytics —— Meta Pixel

Ramayan first look : धनुष-बाण लिए रणबीर, दस सिरों के साथ यश! रामायण का फर्स्ट लुक देख उड़ जाएंगे होश

Ramayan first look : नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो चुका है। 3 मिनट 4 सेकंड के इस क्लिप ने अपने शानदार VFX और दमदार प्रेजेंटेशन से सबका ध्यान खींचा है। वीडियो की शुरुआत ब्रह्मा, विष्णु और महेश की झलक से होती है, जो फिल्म के भव्य धार्मिक टोन को सेट करता है।

रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं। उनका लुक, बॉडी लैंग्वेज और धनुष-बाण चलाने की कला यह साबित करती है कि उन्होंने इस किरदार के लिए गहरी तैयारी की है। वहीं, रावण के रूप में साउथ सुपरस्टार यश की एंट्री क्लिप का हाईपॉइंट है। दोनों का आमने-सामने आना, राम-रावण युद्ध की झलक देता है।

यह भी पढ़ें :- ED money laundering case : जैकलीन फर्नांडिस की याचिका खारिज, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की कार्रवाई जारी रहेगी

वीडियो में संवाद नहीं हैं, लेकिन इसका बैकग्राउंड म्यूजिक बेहद प्रभावशाली है। इससे साफ है कि फिल्म में भावनाओं, संवाद और विजुअल प्रजेंटेशन पर खास फोकस किया गया है। (Ramayan first look)

फिल्म को नमित मल्होत्रा, DNEG स्टूडियोज और यश की Monster Mind Creations प्रोड्यूस कर रही हैं। यह फिल्म खासतौर पर IMAX जैसे बड़े फॉर्मेट के लिए शूट की जा रही है। VFX पर दुनिया के शीर्ष स्टूडियो काम कर रहे हैं, जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों को नई पहचान दी है। (Ramayan first look)

सबसे खास बात यह है कि ऑस्कर विजेता हंस जिमर और ए.आर. रहमान पहली बार साथ मिलकर इस फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म के युद्ध दृश्यों को टेरी नोटरी और गाय नॉरिस जैसे हॉलीवुड के टॉप स्टंट डायरेक्टर्स कोरियोग्राफ कर रहे हैं।

नितेश तिवारी ने कहा, “रामायण केवल एक कहानी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है। इसे पर्दे पर उतारना मेरे लिए सौभाग्य और जिम्मेदारी दोनों है।” वहीं नमित मल्होत्रा ने कहा, “रामायण केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए सांस्कृतिक आंदोलन है। हम इसे दुनिया को एक उपहार के रूप में पेश कर रहे हैं।” (Ramayan first look)

कास्ट की बात करें तो:

  • भगवान राम: रणबीर कपूर
  • रावण: यश
  • माता सीता: साई पल्लवी
  • हनुमान: सनी देओल
  • लक्ष्मण: रवि दुबे
Back to top button
error: Content is protected !!