नहीं रहे बॉलीवुड के ‘हीमैन’, 89 साल की उम्र में सुपरस्टार धर्मेंद्र का हुआ निधन

Dharmendra passed away: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। आज सोमवार, 24 नवंबर को वह इस दुनिया को विदा कह गए। 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने अपने जुहू स्थित घर पर ही अंतिम सांस ली है। लंबे समय से उनकी तबीयत नाजुक थी।
उन्होंने 12 नवंबर को ही ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से परिवार के कहने पर डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया है। इस दौरान पूरा देओल परिवार और कई सिनेमाई दिग्गज नजर आए। हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल से लेकर अमिताभ बच्चन भी इस दौरान आंखों में आंसू समेटे मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी है।

300 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहे
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली गांव में हुआ था. इस छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर बनने का सफर तय किया. उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और हार लोगों ने पर्दे पर उनकी अदाकारी पसंद की. उन्होंने हिंदी के साथ पंजाबी सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था।
ये होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं. उनकी एक फिल्म अभी रिलीज होने बाकी है, जिसके जरिए एक बार फिर से पर्दे पर उनकी उम्दा अदाकारी दिखेगी. वो फिल्म है ‘इक्कीस’, जो 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में इस फिल्म से एक्टर का नया पोस्टर भी आया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं. वो साल 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल के रोल में दिखेंगे. वहीं धर्मेंद्र उनके पिता के किरदार में होंगे।
धर्मेंद्र के निधन (Dharmendra passed away) से उनके फैंस के बीच मायूसी है. वे हर एक जनरेशन के पसंदीदा एक्टर रहे और जनता से उन्हें खूब प्यार और सम्मान मिला. एक्टर की खास बात ये रही कि उन्होंने अंतिम सांस तक अभिनय का दामन नहीं थामा. उनके निधन के बाद फैंस उन्हें ट्रिब्यूट दे रहे हैं. फिल्म जगत में एक्टर के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।



