Urfi Javed lip fillers: उर्फी जावेद ने हटवाए लिप फिलर्स, सूजन भरे चेहरे की तस्वीरें वायरल

Urfi Javed lip fillers: उर्फी जावेद अपने अनोखे फैशन सेंस और बोल्ड स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बार वह अपने लुक्स की वजह से नहीं, बल्कि लिप फिलर डिज़ॉल्व कराने को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें उनके चेहरे पर काफी सूजन देखी जा सकती है—नाक, होंठ और गाल सभी सूजे हुए हैं।
यह भी पढ़ें :- India vs England Test: ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में इंग्लैंड की मजबूत पकड़, भारत बैकफुट पर
उर्फी ने खुलासा किया कि उन्होंने कई साल पहले लिप फिलर करवाया था, लेकिन हाल में यह फिलर अपनी जगह से खिसक गया था। इसी वजह से उन्होंने फिलर डिज़ॉल्व कराने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया काफी दर्दनाक होती है। (Urfi Javed lip fillers)
उर्फी ने अपने फैंस को इस अनुभव के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि लिप फिलर ट्रेंड में हैं, लेकिन इन्हें सोच-समझकर ही करवाना चाहिए। (Urfi Javed lip fillers)
इस विषय पर ब्लॉसम कोचर ग्रुप ऑफ कंपनीज़ की चेयरपर्सन और स्किन एक्सपर्ट डॉ. ब्लॉसम कोचर ने बताया कि लिप फिलर्स आमतौर पर हायल्यूरोनिक एसिड से बनाए जाते हैं। अगर इन्हें सही तरीके से या सही मात्रा में नहीं दिया जाए, तो होंठों का शेप बिगड़ सकता है। फिलर हटाने के बाद सूजन आना आम बात है, क्योंकि यह एक तरह की रासायनिक प्रक्रिया है, जिससे त्वचा पर असर होता है। (Urfi Javed lip fillers)



