India vs England Test: ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में इंग्लैंड की मजबूत पकड़, भारत बैकफुट पर

India vs England Test: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत पर भारी बढ़त बना ली है। तीसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 7 विकेट पर 544 रन बना लिए। लियाम डॉसन 21 और कप्तान बेन स्टोक्स 77 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को अब 186 रनों की बढ़त मिल चुकी है और उसके तीन विकेट शेष हैं। भारत की पहली पारी 358 रनों पर सिमटी थी।
यह भी पढ़ें :- Jasprit Bumrah Test retirement: क्या बुमराह टेस्ट क्रिकेट को कहने वाले हैं अलविदा? मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान
अब इंग्लैंड इस टेस्ट को जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त लेने की स्थिति में है, जबकि शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम वापसी के लिए जूझ रही है। चौथे दिन का खेल निर्णायक साबित हो सकता है। (India vs England Test)
भारतीय टीम चार तेज गेंदबाजों—जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज और शार्दुल ठाकुर—के साथ उतरी थी। दो स्पिनर रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर भी टीम में शामिल हैं, लेकिन सभी गेंदबाज अब तक प्रभावशाली नहीं रहे। इंग्लिश बल्लेबाजों ने तीन बड़ी साझेदारियां कर मैच को अपने पक्ष में मोड़ दिया। (India vs England Test)
जैक क्राउली और बेन डकेट ने 166 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की, फिर जो रूट और ओली पोप के बीच तीसरे विकेट के लिए 144 रन जुड़े। वॉशिंगटन सुंदर ने कुछ सफलता जरूर दिलाई, लेकिन जो रूट और स्टोक्स की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजी की कमर तोड़ दी। (India vs England Test)



