Chhattisgarh : एक्सिस बैंक में करोड़ों की धोखाधड़ी: FD से पैसे निकालकर अफसर फरार, बैंक प्रबंधन मौन
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित एक्सिस बैंक शाखा में करोड़ों रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी पर आरोप है कि उसने ग्राहकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से बिना अनुमति मोटी रकम निकालकर उसे फर्जी लोन खातों में ट्रांसफर कर दिया। यह रकम करीब 5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
यह भी पढ़े :- Urfi Javed lip fillers: उर्फी जावेद ने हटवाए लिप फिलर्स, सूजन भरे चेहरे की तस्वीरें वायरल
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अधिकारी पिछले एक सप्ताह से फरार है, जबकि बैंक प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। शहर के कई नामी व्यापारी, राइस मिलर, साहूकार और किसान इस फर्जीवाड़े के शिकार बताए जा रहे हैं।
शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि FD में जमा राशि का लगभग 80% तक हिस्सा लोन में बदलकर अन्य खातों में ट्रांसफर किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अब तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है।
डोंगरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र शाह ने बताया कि बैंक से मौखिक सूचना मिली है, लेकिन लिखित शिकायत या एफआईआर अभी तक नहीं आई है। ऐसे में कार्रवाई शुरू होने में समय लग सकता है। (Chhattisgarh News)
इस वित्तीय घोटाले ने शहर के कारोबारी वर्ग में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। कोई भी खुलकर सामने आकर बयान देने को तैयार नहीं है, जिससे मामले की गंभीरता और भी बढ़ गई है। (Chhattisgarh News)



