Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur to Rajim train: रायपुर से राजिम तक अब सीधी ट्रेन सेवा, रेलवे ने दी मेमू ट्रेनों को मंजूरी

Raipur to Rajim train: अब यात्री रायपुर से अभनपुर होते हुए सीधे राजिम तक ट्रेन से सफर कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने रायपुर-राजिम मेमू ट्रेन को मंजूरी दे दी है और इसका टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। आगामी सप्ताह से इन ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।

यात्रियों की सुविधा के अनुसार तय किया गया शेड्यूल

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनों की टाइमिंग इस तरह से तय की गई है कि स्कूल, कॉलेज, दफ्तर जाने और लौटने वाले सभी यात्रियों को लाभ मिले। सुरक्षा आयुक्त से ट्रायल रन की अनुमति पहले ही मिल चुकी है और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।(Raipur to Rajim train)

यह भी पढ़ें :- Urfi Javed lip fillers: उर्फी जावेद ने हटवाए लिप फिलर्स, सूजन भरे चेहरे की तस्वीरें वायरल

तीन मेमू ट्रेनें चलेंगी

रायपुर से राजिम के बीच तीन मेमू ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी गई है। दो मेमू ट्रेनें पहले से रायपुर-अभनपुर रूट पर चल रही थीं, जिन्हें अब राजिम तक बढ़ा दिया गया है। एक नई मेमू ट्रेन भी शुरू की जा रही है। इन ट्रेनों का वाणिज्यिक ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर और माणिकचौरी में होगा। (Raipur to Rajim train)

धमतरी तक रेल सेवा का अगला चरण

अधिकारियों ने बताया कि अभनपुर से धमतरी के बीच गेज कन्वर्जन का काम भी तेजी से चल रहा है। लगभग 15 किलोमीटर का कार्य शेष है, जिसे 31 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद इस मार्ग पर भी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। (Raipur to Rajim train)

Back to top button
error: Content is protected !!