Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh weather alert: रायपुर में झमाझम बारिश, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Chhattisgarh weather alert: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती रात हुई मूसलधार बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल क्षेत्र में बने अवदाब के प्रभाव से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधि तेज़ हो सकती है। शनिवार को रायपुर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें :- Raipur to Rajim train: रायपुर से राजिम तक अब सीधी ट्रेन सेवा, रेलवे ने दी मेमू ट्रेनों को मंजूरी

अगले 48 घंटे तक बारिश का असर रहेगा

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। अगले 48 घंटे तक मौसम सक्रिय रहेगा। हालांकि, इसके बाद बारिश की तीव्रता में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है। बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकांश जिलों में व्यापक वर्षा दर्ज की गई, वहीं कई जगहों पर अति भारी बारिश भी हुई। (Chhattisgarh weather alert)

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, और कोरिया सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक, बिजली गिरने और 30–40 किमी/घंटे की हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। (Chhattisgarh weather alert)

वहीं, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर, धमतरी, बालोद और राजनांदगांव जिलों में मध्यम बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश के पीछे ये मौसमीय कारण

एक अवदाब तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के पास बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में झारखंड और ओडिशा की ओर बढ़ेगा। मानसून द्रोणिका जम्मू से बंगाल तक फैली हुई है और उत्तर छत्तीसगढ़ में एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात भी सक्रिय है। एक अन्य द्रोणिका अरब सागर से छत्तीसगढ़ तक बनी है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में वर्षा की संभावना बनी हुई है। (Chhattisgarh weather alert)

राजधानी रायपुर में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!