Google Analytics —— Meta Pixel

Narendra Modi Maldives visit: प्रधानमंत्री मोदी मालदीव दौरे पर, 8 समझौते, 4850 करोड़ की सहायता और ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे

Narendra Modi Maldives visit: माले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर शुक्रवार को मालदीव पहुंचे। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने खुद उनका स्वागत किया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राजधानी माले में लोगों ने ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस दौरे को भारत-मालदीव संबंधों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई, जिसमें भारत ने मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये की लाइन ऑफ क्रेडिट प्रदान की। साथ ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर भी चर्चा हुई। दोनों देशों के डिप्लोमैटिक संबंधों के 60 साल पूरे होने पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh weather alert: रायपुर में झमाझम बारिश, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत और मालदीव के बीच इस दौरान कुल 8 समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। इनमें कर्ज, फिशरीज, वॉटर एग्रीकल्चर, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, फार्माकोपिया और भारत के UPI सिस्टम से जुड़े समझौते शामिल हैं। माले में रक्षा मंत्रालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी मोदी और मुइज्जू ने किया। मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक पौधा भी भेंट किया। (Narendra Modi Maldives visit)

भारत की ‘आरोग्य मैत्री’ पहल के अंतर्गत मालदीव को BHISHM मेडिकल क्यूब्स प्रदान किए गए। इसके अलावा 6 नई कम्युनिटी डेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत भी की गई। मोदी ने कहा, “भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद मित्र होने पर गर्व है। भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ और ‘सागर विजन’ में मालदीव की विशेष जगह है। हमने महामारी, आपदा या आवश्यकता के हर मौके पर मालदीव का साथ निभाया है।” (Narendra Modi Maldives visit)

प्रधानमंत्री मोदी 26 जुलाई को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसी के साथ भारत-मालदीव राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ भी मनाई जाएगी। राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू के कार्यकाल में यह किसी विदेशी नेता की पहली आधिकारिक यात्रा है। इस यात्रा को भारत-मालदीव रणनीतिक, रक्षा और आर्थिक सहयोग के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। (Narendra Modi Maldives visit)

Back to top button
error: Content is protected !!