Google Analytics —— Meta Pixel

ईडी ने चैतन्य बघेल को लिया हिरासत में, कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर छापा मारा। इस दौरान ईडी ने उनके बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया और रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जा रहा है। एजेंसी की ओर से चैतन्य बघेल को रिमांड पर लेने की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़े :- Bhupesh Baghel son arrest: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने जन्मदिन पर किया गिरफ्तार, भूपेश बोले- मैं न झुकूंगा, न डरूंगा

जानकारी के अनुसार, ईडी की 8 सदस्यीय टीम सुबह 6 बजे दो गाड़ियों में बघेल निवास पहुंची थी। कार्रवाई की खबर फैलते ही वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए जिला पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के साथ-साथ भूपेश बघेल भी कोर्ट पहुंचे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!