Google Analytics —— Meta Pixel

Bhupesh Baghel son arrest: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने जन्मदिन पर किया गिरफ्तार, भूपेश बोले- मैं न झुकूंगा, न डरूंगा

Bhupesh Baghel son arrest: छत्तीसगढ़ के भिलाई में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी कथित तौर पर शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत की गई है। हालांकि, अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, चैतन्य की गिरफ्तारी में महादेव सट्टा ऐप कनेक्शन भी हो सकता है। ईडी की टीम उन्हें रायपुर ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें :- Korba trainee doctor assault: कोरबा में ट्रेनी महिला डॉक्टर से होटल में रेप की कोशिश, आरोपी सफाईकर्मी गिरफ्तार

इस कार्रवाई की खास बात यह है कि आज चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी है। ईडी की कार्रवाई के तुरंत बाद कांग्रेस समर्थक भी रायपुर स्थित ईडी कार्यालय पहुंचने लगे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन की घोषणा की है। (Bhupesh Baghel son arrest)

भूपेश बघेल का आरोप- अडाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा:

“ईडी आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडाणी द्वारा तमनार में पेड़ काटने के मुद्दे को उठाना था। इसलिए ‘साहेब’ ने मेरे घर ईडी भेज दी।”

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि पिछली बार उनके जन्मदिन पर ईडी आई थी और इस बार उनके बेटे के जन्मदिन पर। उन्होंने कहा:

“मोदी-शाह अपने मालिक को खुश करने के लिए ईडी भेज रहे हैं। भूपेश न झुकेगा, न डरेगा।”

क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला?

ईडी द्वारा दर्ज FIR के मुताबिक, यह घोटाला 2000 करोड़ रुपये से अधिक का है। जांच में पाया गया कि भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल के दौरान एक सिंडिकेट ने इस घोटाले को अंजाम दिया। (Bhupesh Baghel son arrest)

इस सिंडिकेट में शामिल थे:

  • IAS अधिकारी अनिल टुटेजा
  • आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी
  • कारोबारी अनवर ढेबर

ईडी का दावा है कि आबकारी विभाग के जरिए अवैध शराब व्यापार और घोटाले को संगठित रूप से अंजाम दिया गया। (Bhupesh Baghel son arrest)

Back to top button
error: Content is protected !!