Google Analytics —— Meta Pixel

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी मिनी बस, 22 लोगों की मौत

Egypt Accident: इजिप्ट में दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, उत्तरी मिस्र के दकाहलिया प्रांत में एक मिनी बस नहर में गिर गई, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 7 लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बस राजमार्ग से उतरकर उत्तरी डकहलिया इलाके के आगा में मंसौरा नहर में जा गिरी।

यह भी पढ़ें:- गुजरात में कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, MCD चुनाव के लिए BJP ने 232 उम्मीदवारों का किया ऐलान

अधिकारियों के मुताबिक हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर 18 एंबुलेंस भेजा गया। घायलों को इलाके के दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस को नहर से शवों को निकालता देखा जा सकता है। (Egypt Accident)

जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान बस में करीब 46 यात्री सवार थे। इसमें स्टूडेंट्स का एक ग्रुप भी शामिल था। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं। मिस्र के अधिकारियों का कहना है कि हादसे में जिन परिवारों ने अपने कमाई करने वाले सदस्य को खोया है उन्हें 100,000 मिस्र पाउंड का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं दूसरे पीड़ितों के परिवार को 25,000 पाउंड और घायलों को 5000 पाउंड की मदद की जाएगी। इतना ही नहीं पीड़ितों के परिवारों को सरकार के कल्याण कार्यक्रम में भी शामिल किया जाएगा। (Egypt Accident)

https://twitter.com/PaliNewsBot/status/1591394569366683648

बता दें कि मिस्र में सड़क दुर्घटनाएं बीते कुछ सालों में बहुत ज्यादा हो रही है और यहां हर साल ही हजारों लोगों की मौत सड़क हादसे में हो जाती है। बीते माह मिस्र के नील डेल्टा में एक मिनी बस की लॉरी से टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई थी और 9 घायल हो गए थे। मरने वालों में एक पूरा परिवार और 3 बहनें शामिल थी। बता दें कि इजिप्ट से आए दिन हादसों से जुड़ी खबरें सामने आती रहती है। (Egypt Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!