Google Analytics —— Meta Pixel

अब 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद अवकाश, शासन ने संशोधित अधिसूचना की जारी

Eid e Milad Holiday: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) अवकाश को लेकर संशोधित अधिसूचना जारी की है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में दिनांक 06 सितंबर 2025 (शनिवार) को घोषित सार्वजनिक और सामान्य अवकाश को निरस्त करते हुए दिनांक 05 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) को सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही 06 सितम्बर 2025 को अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत रहेगा।

यह भी पढ़ें:- वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना केंद्र की प्राथमिकता : अठावले

आगामी गणेशोत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर रायपुर जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में रेडक्रॉस सभाकक्ष में एडीएम उमाशंकर बंदे और एएसपी लखन पटले की अध्यक्षता में डीजे संचालकों की बैठक की ली गई। इस अवसर पर निगम, ट्रैफिक और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। एएसपी लखन पटले ने डीजे संचालकों को एनजीटी और उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करने की बात कहते हुए कहा कि इस गणेशोत्सव डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का तय सीमा और समय में इस्तेमाल कर सकते हैं। (Eid e Milad Holiday)

अस्पताल, स्कूल और सार्वजनिक जगहों से 100 मीटर के दायरे में डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्र प्रतिबंधित रहेगा। डीजे संचालन के लिए NOC नहीं दी जाएगी।  साथ ही रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगाए गए CCTV से भी डीजे वाहनों पर चालानी कार्यवाही की जाएगी। दुबारा चालान होने गाड़ी राजसात की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन आप सभी से निवेदन है कि यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसका भी पालन करें। गाड़ियों पर साउंड बॉक्स रखकर डीजे बजाने पर साउंड बॉक्स और वाहन जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आयोजक की ओर से निर्देशों का पालन नहीं करने की दशा में उच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना माना जाएगा और ध्वनि प्रदूषण यंत्र, टेंट हाऊस, साऊड सिस्टम प्रदायकर्ता से जब्त किया जाएगा। (Eid e Milad Holiday)

संयुक्त रुप से पुलिस, स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन सतत निगरानी करेगी और ध्वनि प्रदूषण करते पाए जाने पर टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, कोर्ट, ऑफिस से 100 मीटर एरियल डिस्टेन्स पर लाउड स्पीकर बजाने पर ध्वनि प्रदूषण यंत्रों को जब्त किया जाएगा, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के नियमों-उपबंधों के उल्लंघन करने पर ध्वनि विस्तारक को जब्त किया जाएगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र तय सीमा (डीबी) में उपयोग करें। औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 75 और रात को 70, वाणिज्य क्षेत्र में सुबह 65, रात को 55, आवासीय क्षेत्र में सुबह 55 और रात को 45 और शांत परिक्षेत्र में सुबह 50 और रात को 40 डीबी (ए) में उपयोग करें। इस अवसर पर एएसपी ट्रैफिक डॉ प्रशांत शुक्ला, सीएसपी दौलत राम पोर्ते समेत अन्य विभागीय अधिकारी और डीजे संचालक उपस्थित रहे। (Eid e Milad Holiday)

Back to top button
error: Content is protected !!