यूपी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में हाईटेंशन लाइन का कहर, 9 बच्चे और 7 लोग झुलसे

Electric Shock in UP: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, शेखपुरा से बड़हरा रोड पर मूर्ति लेकर जा रही ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक ट्रॉली में लगी लोहे की रॉड ने झुकी हुई हाईटेंशन लाइन को छू लिया। इससे ट्रॉली में करंट दौड़ गया और प्रतिमा के आसपास लगी झालरें भी जल गई। हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें 5 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। एक घायलों को गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर किया गया। पुलिस ने तुरंत बिजली कटवाई और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें:- PoK में पाकिस्तानी सेना की बर्बरता पर भारत ने जताई चिंता, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, चीन और रूस पर भी स्पष्ट किया रुख
वहीं सिद्धार्थनगर के लोटन थाना क्षेत्र के ठोठरी गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 9 बच्चे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। सभी गंभीर रूप से घायल बच्चों को तत्काल माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना उस समय हुई जब बच्चे डीजे की गाड़ी पर बैठकर गांव की ओर जा रहे थे। गांव के बाहर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से संपर्क होने के कारण बच्चे करंट की चपेट में आ गए। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। (Electric Shock in UP )
बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
कन्नौज के कासगंज के दो दोस्तों की बाइक एक्सीडेंट में मौत हो गई। दोनों उन्नाव जिले के बांगरमऊ जा रहे थे कि कन्नौज हाईवे के ब्रिज की सेफ्टी रेलिंग से बाइक टकरा गई। बाइक उछलकर नीचे गिर गई, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। करीब आधे घंटे तक तड़पने के बाद राहगीरों और पीछे से आ रहे दोस्तों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा जलालपुर पनवारा कस्बे के पास हुआ। (Electric Shock in UP)
पूजा पंडाल में युवक को करंट देकर पीटा
वहीं प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मुंगारी रामपुर के रहने वाले लड्डू कुमार ने बताया कि उसे जबरन एक पूजा पंडाल में ले जाकर दर्जनों लोगों ने घेर लिया। पीड़ित के मुताबिक वहां मौजूद लोगों ने उसे गालियां दी और फिर करंट देकर बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित के रिश्तेदार थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। (Electric Shock in UP)



