Google Analytics —— Meta Pixel

महतारी वंदन योजना : माई दंतेश्वरी की धरती से अमित शाह करेंगे महिला सशक्तिकरण की नई पहल

Mahatari Vandan Yojana : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 4 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना (Mahatari Vandan Yojana) की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान 64,94,768 लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में कुल 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि अंतरित की जाएगी।

यह भी पढ़े :- यूपी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में हाईटेंशन लाइन का कहर, 9 बच्चे और 7 लोग झुलसे

महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की योजना

राज्य सरकार ने 1 मार्च 2024 से इस महत्वाकांक्षी योजना(Mahatari Vandan Yojana) की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,000 की आर्थिक सहायता देना है, ताकि वे घरेलू जरूरतों के साथ आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

अब तक 12,376 करोड़ से अधिक का भुगतान

योजना की 19 किश्तों के अंतर्गत अब तक महिलाओं को कुल 12,376 करोड़ 19 लाख रुपये सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। 20वीं किस्त जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 12,983 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक हो जाएगा।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम

यह योजना न केवल वित्तीय पारदर्शिता का उदाहरण है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। लाखों महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!