परिजनों की तलाश के बाद बाथरूम में मिला डेढ़ साल का मासूम, बाल्टी में डूबा
यूपी। मुजफ्फरनगर के निरधना गांव में डेढ़ साल के बच्चे की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना तब हुई जब बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था और कुछ समय के बाद लापता हो गया।
यह भी पढ़े :- महतारी वंदन योजना : माई दंतेश्वरी की धरती से अमित शाह करेंगे महिला सशक्तिकरण की नई पहल
परिजनों ने खोजबीन की लेकिन नहीं मिला पता
परिजनों और ग्रामीणों ने घर और आसपास के खेतों, गलियों में बच्चे की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। लगभग तीन-चार घंटे बाद जब घर में बाथरूम में देखा गया, तो बच्चा पानी से भरी बाल्टी में बेसुध पड़ा मिला।
घटना की परिस्थितियां
गांववासियों के अनुसार बच्चा खेलते-खेलते बाथरूम में चला गया और बाल्टी में गिर गया। बच्चे की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा।
परिवार की स्थिति
बच्चा शाहनवाज और उनकी पत्नी की इकलौती संतान था। शाहनवाज, जो कर्नाटक में राजमिस्त्री का काम करते हैं, इस हादसे की खबर सुनकर टूट गए।



