दिल्ली दौरे के दौरान गृहमंत्री अमित शाह से मिले CM साय, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

CM Sai Meet Shah: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर गृहमंत्री से चर्चा की। इसे लेकर उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि नई दिल्ली में देश के यशस्वी केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्हें हमारी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रगति और उन्नति की दिशा में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।  गृहमंत्री से जब भी मुलाकात होती है, विकास पथ पर चलने की एक नई प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh: 700 शवों का पोस्टमॉर्टम करने वाली को मिला राम मंदिर का आमंत्रण, भावुक हुईं संतोषी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से भी सौजन्य भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यादव के साथ विभिन्न विभागीय गतिविधियों के बारे में चर्चा की। इस लेकर CM साय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के साथ राज्‍य के कल्‍याण और विकास कार्यों और पर्यावरण और जलवायु से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर उनके साथ सार्थक चर्चा हुई। वहीं उन्होंने नई दिल्ली के भारत मंडपम में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास, आवास और संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे। वहीं आवास और शहरी विकास निगम (हुडको) के अध्यक्ष संजय कुलश्रेष्ठ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ सदन नई दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। (CM Sai Meet Shah)

उन्होंने हुडको से संबंधित गतिविधियों के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आज छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश के तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिलना बड़े गौरव का विषय है। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा कराये गए स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में छत्तीसगढ़ को देश के तीसरे सबसे साफ-सुथरे राज्य होने का पुरस्कार मिला है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों, स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छता मित्रों और स्वच्छता दीदियों समेत छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। (CM Sai Meet Shah) 

Related Articles

Back to top button