Google Analytics —— Meta Pixel

Emergency vehicles Chhattisgarh : इमरजेंसी सेवा की गाड़ियां खुद हो गईं इमरजेंसी, 4 लाख किमी से ज्यादा चल चुकी हैं 112 और एंबुलेंस की गाड़ियां

Emergency vehicles Chhattisgarh : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आपातकालीन सेवाएं देने वाली गाड़ियां खुद ही जर्जर हो चुकी हैं। परिवहन विभाग के नियमानुसार इन वाहनों की वैधता समाप्त हो चुकी है, बावजूद इसके ये अब भी सड़कों पर दौड़ रही हैं।

कई गाड़ियों के इंजन खराब हो चुके हैं, चक्के घिस चुके हैं और वे सड़क पर फिसल रहे हैं। नतीजतन इमरजेंसी के समय घटनास्थल तक समय पर पहुंचना मुश्किल हो गया है। इससे ना केवल मरीजों और पीड़ितों की जान खतरे में है, बल्कि इन गाड़ियों में तैनात कर्मचारी भी हादसों का शिकार हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh liquor scam : एपी त्रिपाठी की बढ़ सकती है मुश्किलें, झारखंड शराब घोटाले में होगी पूछताछ, ACB ने दाखिल किया प्रोडक्शन वारंट

साल 2018 में प्रदेश के 11 जिलों में डायल-112 सेवा शुरू की गई थी। इसके लिए 2017 में 252 गाड़ियां खरीदी गई थीं। लेकिन अब ये गाड़ियां आठ साल पुरानी हो चुकी हैं और कई 4 लाख किलोमीटर तक चल चुकी हैं। इसके बावजूद इन्हें बदला नहीं गया है।

भिलाई में डायल-112 का पहिया निकला, पुलिसकर्मी घायल

भिलाई में एक घटना की सूचना पर रवाना हुई डायल-112 की गाड़ी का पहिया चलती गाड़ी से ही निकल गया। इसमें चालक सहित पुलिस स्टाफ घायल हो गया। बाद में उन्हें दूसरी इमरजेंसी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया।

सिविल लाइन की गाड़ी रास्ते में बंद

शहर के महत्वपूर्ण थाना सिविल लाइन की गाड़ी पेट्रोलिंग के दौरान अचानक बंद हो गई। इसे रातभर सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा। प्रभारी को दूसरी गाड़ी के लिए कई चक्कर लगाने पड़े। इसी तरह खरोरा से आरोपियों को कोर्ट लाते समय भी गाड़ी रास्ते में बंद हो गई। (Emergency vehicles Chhattisgarh)

रायपुर में 92 गाड़ियां, हालत खराब

रायपुर के हर थाने में औसतन दो डायल-112 और एक पेट्रोलिंग गाड़ी तैनात है। रायपुर में कुल 52 डायल-112 और 40 थानों की गाड़ियां हैं। अधिकांश गाड़ियां ओवरलोड चल रही हैं और खराब स्थिति में हैं।

4.24 लाख किमी चल चुकी गाड़ी अब भी दौड़ रही

मंदिर हसौद इलाके में एक गाड़ी 4 लाख 24 हजार किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी है। ड्राइवर बातचीत से बचते दिखे। वहीं डीडी नगर में 3.39 लाख किमी चली गाड़ी अब भी इस्तेमाल में है।

एंबुलेंस सेवाओं की हालत भी खराब

108 संजीवनी सेवा जय अंबे कंपनी के पास है, जबकि 102 महतारी एक्सप्रेस और 1099 शव वाहन कैंपस कंपनी चलाती है। कई एंबुलेंस रास्ते में खराब हो जा रही हैं, जिससे मरीजों को आधे रास्ते में दूसरी गाड़ियों में शिफ्ट करना पड़ रहा है। (Emergency vehicles Chhattisgarh)

नियम सिर्फ आम आदमी के लिए?

परिवहन विभाग के अनुसार, किसी भी गाड़ी की औसतन अधिकतम जीवन 1.80 से 2 लाख किलोमीटर या 15 साल मानी जाती है। इसके बाद उसे कंडम घोषित किया जाता है। लेकिन यह नियम सरकारी तंत्र में लागू नहीं होता। (Emergency vehicles Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!