कुत्ते‑बिल्ली की लड़ाई ने तोड़ दिया 7 जन्मों का रिश्ता !, तलाक की दहलीज पर IT इंजीनियर कपल

Engineer Couple Divorce Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक IT इंजीनियर दंपति के बीच तलाक तक की नौबत सिर्फ इसलिए आ गई, क्योंकि उनके पालतू जानवर कुत्ता और बिल्ली की आपस में नहीं बनाती। पति को कुत्ते पसंद हैं और पत्नी को बिल्लियां। शादी के बाद जब दोनों अपने-अपने पालतू जानवरों के साथ एक ही घर में रहने लगे तो उनके बीच का टकराव धीरे-धीरे तनाव में बदलने लगा। पति के पास पहले से एक कुत्ता, खरगोश और एक्वेरियम में मछलियां थी। जबकि पत्नी शादी के बाद अपनी पालतू बिल्ली को साथ लाई थी।
यह भी पढ़ें:- 9 साल की मासूम से दुष्कर्म, रिश्ते के ‘बड़े पापा’ ने की दरिंदगी, जानिए कैसे खुला राज
पति का आरोप है कि बिल्ली अक्सर मछलियों वाले टैंक के पास जाती है, जिससे कुत्ता भड़क जाता है। वहीं पत्नी का कहना है कि कुत्ता बिल्ली को इस कदर डराता है कि वह खाना-पीना छोड़ देती है। हालात इतने बिगड़ गए कि पत्नी ने यहां तक कह दिया कि मैं पति को छोड़ सकती हूं, लेकिन अपनी बिल्ली को नहीं। तनाव बढ़ने के बाद कपल ने फैमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी है। कोर्ट में मौजूद काउंसलर शैल अवस्थी के मुताबिक इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है, जहां पालतू जानवरों के कारण शादीशुदा जीवन में दरार आई है। (Engineer Couple Divorce Case)
क्या कहता है समाज ?
काउंसलर ने बताया कि फिलहाल दोनों की काउंसलिंग जारी है और अगली सुनवाई अक्टूबर 2025 में होनी है। कोर्ट ये कोशिश कर रहा है कि तलाक की नौबत आने से पहले कोई हल निकल सके। पालतू जानवरों को लेकर लोगों की भावनाएं बहुत गहरी होती हैं, लेकिन जब वो इंसानी रिश्तों से ऊपर हो जाएं तो समाज और मनोवैज्ञानिक दोनों ही चिंतित हो जाते हैं। इस केस ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या आधुनिक जीवनशैली में पालतू प्रेम, वैवाहिक जीवन पर भारी पड़ सकता है ? (Engineer Couple Divorce Case)



