Google Analytics —— Meta Pixel

CG Cabinet Meeting : 17 अप्रैल को होगी साय कैबिनेट की बैठक, लिये जा सकते हैं अहम फैसले

CG Cabinet Meeting : विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक (CG Cabinet Meeting ) 17 अप्रैल को होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। कैबिनेट बैठक दोपहर 12.30 बजे मंत्रालय में होगी। बैठक में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति सहित कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग को चयन समिति की बैठक के लिए 16 अप्रैल की तारीख दी गई है।

यह भी पढ़े :- राज्यपाल की पहल: छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस का ऐतिहासिक चुनाव, हुई नई शुरुआत

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 और 16 अप्रैल को दो दिन के जगदलपुर दौरे पर रहेंगे। वहां बस्तर की विकास को लेकर अहम बैठक होने जा रही है। 16 अप्रैल की शाम वे बस्तर से लौटेंगे। सीएम अगले दिन 17 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक (CG Cabinet Meeting ) लेंगे।

यह भी पढ़े :- बस्तरवासियों को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री साय ने जगदलपुर में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय का शुभारंभ

Back to top button
error: Content is protected !!