Google Analytics —— Meta Pixel

चक्रवात दाना को लेकर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री पटनायक ने की लोगों से अपील, कहा- घबराएं नहीं…सतर्क रहें

Ex CM Patnaik Appeal: चक्रवात दाना को लेकर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD प्रमुख नवीन पटनायक ने लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान के बारे में सुनकर घबराएं नहीं। हमने पहले भी कई चक्रवातों का सफलतापूर्वक सामना किया है। हमारी प्रभावी आपदा प्रबंधन नीति हमें इसके प्रभाव को कम करने में मदद करेगी। कृपया सतर्क रहें, अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करें। मैं सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से इस चुनौतीपूर्ण समय में लोगों के साथ खड़े होने और सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूं। 

यह भी पढ़ें:- Cyclone Dana : चक्रवाती तूफान दाना का खतरा , रेलवे ने कैंसिल कीं 200 से ज्यादा ट्रेंनें, देखें पूरी लिस्ट 

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम मिलकर इस चक्रवात पर सफलतापूर्वक काबू पा लेंगे, जैसा कि हमने पहले भी किया है। ओडिशा के डिप्टी CM कनक वर्धन सिंह देव ने चक्रवात ‘दाना’ से निपटने की तैयारी और व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को ऐसे जिलों में भेजा गया है, जो चक्रवात से प्रभावित हो सकते हैं। ये दिखाता है कि राज्य सरकार कितनी गंभीर है। इस बार चक्रवात के प्रभाव की निगरानी और बहाली कार्यों की जिम्मेदारी मंत्रियों को दी गई है। हमारी पूरी तैयारी है। हम हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। (Ex CM Patnaik Appeal)

ओडिशा सरकार में मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने कहा कि हम 0% कैजुअल्टी और 100% सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जो इलाके संवेदनशील हैं उन्हें जोन में बांटा गया है। हर जोन में जोनल और सब-जोनल अधिकारी तैनात किए गए हैं। हमने निर्वाचित प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की और यह सफल रही। सरकार पूरी तरह से तैयार है। ओडिशा सरकार में राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि अग्निशमन विभाग पूरी तरह से तैयार है। उनकी ट्रेनिंग भी पूरी हो चुकी है। लोगों की मदद के लिए सभी जरूरी आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं। ODRAF को तैनात कर दिया गया है। NDRF भी संवेदनशील जगहों पर पहुंच रही है, दमकल विभाग भी नवीनतम उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच रहा है। (Ex CM Patnaik Appeal)

ओडिशा सरकार में मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्रा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने कई बैठकें की हैं और मुख्यमंत्री ने इस संबंध में निर्देश भी दिए हैं। लोगों को कच्चे घरों से निकालकर राहत शिविर में स्थानांतरित किया जाएगा और उनके लिए हर व्यवस्था की जाएगी, गर्भवती महिलाओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। काकद्वीप SDO मधुसूदन मंडल ने चक्रवात दाना पर कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। सिविल डिफेंस टीम को पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया है। हमारा कंट्रोल रूम तैयार है। हमने संवेदनशील जगहों को चिह्नित किया है। कुल 65 संवेदनशील बिंदु हैं, जिनमें से 17 सबसे संवेदनशील हैं। BDO और उनकी टीमें तैयार हैं। (Ex CM Patnaik Appeal)

7वीं बटालियन NDRF भटिंडा के सहायक कमांडेंट पंकज शर्मा ने कहा कि 5 टीमें हैं। कुल 152 जवान हैं, हम भटिंडा से भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर आए हैं और हमें 5 जिलों में तैनात किया जाएगा। हमारे पास चक्रवात बचाव अभियान और बाढ़ बचाव अभियान के लिए आवश्यक उपकरण हैं। हमारा मुख्य कार्य बचाव, निकासी और राहत सामग्री वितरित करने में जिला प्रशासन की मदद करना है। भद्रक DM दिलीप राउतराय ने कहा कि जिला प्रशासन इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह कहां लैंडफॉल करेगा। IMD का पूर्वानुमान है कि यह पुरी से लेकर पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप तक कहीं भी लैंडफॉल करेगा। 25-26 अक्टूबर को ज्यादा बारिश की संभावना है। लोगों को निकालने की बात हो या खाद्य पदार्थों की आपूर्ति या राहत शिविर सभी तैयार हैं। हमने 105 चक्रवात आश्रयों और लगभग 598 स्कूलों को अस्थायी आश्रयों के लिए तैयार रखा है। (Ex CM Patnaik Appeal)

Back to top button
error: Content is protected !!