Google Analytics —— Meta Pixel

Female RPF constable suicide : दुर्ग आरपीएफ में पदस्थ महिला आरक्षक ने की आत्महत्या, साइटिका बीमारी बनी वजह

Female RPF constable suicide : दुर्ग के दीपक नगर में शुक्रवार शाम आरपीएफ में पदस्थ महिला आरक्षक रमा ध्रुव (25 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रमा मूलतः बिलासपुर जिले के पाली की रहने वाली थी और पिछले कुछ वर्षों से दुर्ग में आरक्षक के पद पर तैनात थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें :- FIR against Congress workers : कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज, हादसे में युवती की मौत के बाद रिंग-रोड में किया था प्रदर्शन

घटना की सूचना शाम करीब 7 बजे मोहन नगर थाना पुलिस को मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि रमा ध्रुव ने अपने किराए के मकान में बेड पर कुर्सी रखकर, पंखे में दुपट्टे से फंदा बनाकर खुदकुशी की थी। पुलिस ने तुरंत शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया। (Female RPF constable suicide)

मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि कमरे की पूरी तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। रमा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रमा ध्रुव लंबे समय से साइटिका की बीमारी से पीड़ित थी। इसी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। वह मेडिकल लीव पर थी और इलाज करवा रही थी। परिवार वालों ने भी यही बताया कि वह शारीरिक तकलीफों के कारण तनाव में थी। (Female RPF constable suicide)

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रमा की मौत ने न केवल परिवार को गमगीन किया है, बल्कि विभागीय साथियों को भी झकझोर कर रख दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। (Female RPF constable suicide)

Back to top button
error: Content is protected !!