Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी में पूर्व मंत्री के सरकारी बंगले में लगी आग, दस्तावेज खाक

रायपुर। राजधानी के जेल रोड स्थित एक पूर्व मंत्री के सरकारी बंगले को खाली करने के दौरान अचानक आग लग जाने से बंगले में रखे दस्तावेज जलकर खाक हो गए । यह बंगला पूर्व मंत्री रुद्र गुरु का सरकारी आवास है। ये आग अचानक कंप्यूटर रूम में लगी।

यह भी पढ़े :- योगी सरकार का बड़ा फैसला, अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब बैन

जिसमें अलमारी में रखे सभी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। फिलहाल दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी हुई है। सरकारी बंगले को खाली करने काम चल रहा था। जानकारी के मुताबिक आग लगने के समय पूर्व मंत्री रुद्र गुरू बंगले पर ही मौजूद थे। वहीं आग लगने का कारण अज्ञात है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

Back to top button
error: Content is protected !!