Google Analytics —— Meta Pixel

मेडिकल कॉलेज के NICU वार्ड में लगी आग, 10 बच्चों की झुलसकर मौत, खिड़की तोड़कर निकाले गए 37 नवजात

Jhansi Medical College Fire : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शुक्रवार रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्‍चों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े :- Horoscope 16 November 2024: आज शनिवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि घटना में 10 बच्‍चों की मौत हो गई। जिलाधिकारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रात साढ़े दस से 10 बजकर 45 मिनट के बीच नवजात शिशु देखभाल इकाई (NICU ) की एक यूनिट में संभवत: शार्ट सर्किट से आग लग गयी। उन्होंने कहा कि एनआईसीयू में एक बाहर की यूनिट और एक अंदर की यूनिट होती है। उन्होंने कहा कि जो बाहर की तरफ बच्चे थे लगभग सभी बचा लिए गए हैं, लेकिन अंदर की यूनिट से 10 बच्चों के मृत होने की सूचना मिली है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बचाव कार्य जारी है। अग्निशमन दल और राहत-बचाव टीम द्वारा काफी बच्चों को बचाया गया। झुलसे बच्चों का उपचार जारी है और जो गंभीर रूप से घायल हैं, उनकी सूचना एकत्र की जा रही है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने बताया कि अंदर वाली यूनिट में शार्ट सर्किट से आग फैली। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए एक समिति मंडलायुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक के नेतृत्व में बनाई गयी है।

झांसी नगर क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) योगेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में आग लगने से दम घुटने और झुलसने से 10 बच्चों की मौत हुई है, जिनके शव निकाले जा चुके हैं। सिंह ने बताया कि अब तक 30 से ज्यादा बच्चों को बचाया जा चुका है। फिलहाल बचाव कार्य जारी हैं। दमकल विभाग की छह गाड़ियां आग बुझने में लगी और अब आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस वार्ड में 47 नवजात शिशु भर्ती थे। (Jhansi Medical College Fire)

वार्ड में मौजूद लोगों ने बताई आग लगने की वजह
उस समय वार्ड में मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी. जिलाधिकारी ने कहा कि बाहर की यूनिट के सभी बच्चों को बचा लिया गया है. अंदर की यूनिट के भी कुछ बच्चों को बचाया गया है. मौके पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां पहुंची. पुलिस की टीम मौजूद है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कमिश्नर और डीआईजी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर 12 घंटे के भीतर रिपोर्ट तलब की है। (Jhansi Medical College Fire)

Back to top button
error: Content is protected !!