Assam Flood News: असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 24 लोगों की मौत, लोगों की मदद में जुटी वायुसेना

Assam Flood News: असम में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। इसी बीच भारतीय वायुसेना भी जोर-शोर से मदद में जुटी हुई है। भारतीय वायुसेना ने अपने AN-32 विमान के साथ-साथ 2 MI-17 हेलीकॉप्टर, एक चिनूक हेलीकॉप्टर और एक ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर को राहत और बचाव कार्य के लिए लगाया है। असम में आई बाढ़ के दौरान 15 मई से लेकर अब तक वायुसेना 454 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा चुकी है। इन लोगों में 119 वो यात्री भी शामिल हैं, जो दामी हसाओ जिले के डिटोकचरा रेलवे स्टेशन पर फंस गए थे और जिसके लिए वायुसेना के ध्रुव हेलीकॉप्टर ने रेलवे ट्रैक पर लैंडिंग की थी।

यह भी पढ़ें:- BJP MP: इस राज्य में BJP को मिला बड़ा झटका, तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए सांसद अर्जुन

वायुसेना के मुताबिक स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के अलावा MI-17 और चिनूक हेलीकॉप्टर (Assam Flood News) के जरिए राहत-सामाग्री को भी उन लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, जो बाढ़ के कारण असम के बाकी हिस्सों से कट गए हैं। NDRF यानी नेशनल डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स के 20 सदस्य दल को भी असम के दीमा हसाओ और हैफलोंग इलाकों में पहुंचाया गया है, ताकि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके।

वायुसेना के अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम और पहाड़ी इलाका होने के बावजूद सभी हेलीकॉप्टर दिन-रात रेस्क्यू मिशन में जुटे हुए हैं। इसके अलावा असम सरकार और NDRF के साथ मिलकर लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिशें (Assam Flood News) जारी हैं। वायुसेना के मुताबिक एयर-ऑपरेशन तब तक जारी रहेंगे जब तक कि बाढ़ का खतरा पूरी तरह टल नहीं जाता।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर (Assam Flood News) बनी हुई है, क्योंकि 22 जिलों में करीब 7.20 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से कुल 24 लोगों की मौत हुई है। 91,518 प्रभावित लोग इस समय 269 राहत शिविरों में रह रहे हैं। प्रशासन ने 152 राहत वितरण केंद्र भी स्थापित किए हैं। भारतीय सेना, SDRF, NDRF और वॉलंटियर्स की मदद से कुल 26,236 फंसे हुए लोगों को बचाया गया है।

Related Articles

Back to top button