किसान समृद्ध होंगे तो देश समृद्ध होगा: खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल

Food Minister Dayal Das: खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने नवा रायपुर स्थित नवीन विश्राम गृह के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की दूसरे दिन मैराथन बैठक ली। साथ ही विभागीय काम-काज की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों, गरीबों और जरूरतमंदों के विकास और समृद्धि के लिए प्राथमिकता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसान समृद्ध होंगे तो देश समृद्ध होगा। किसानों को सहूलियत प्रदान करते हुए उनके उपज की एक-एक दाना खरीदना हमारी जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें:- डिप्टी CM विजय शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
खाद्य मंत्री ने कहा कि हमें किसानों के हित में संवदेनशीलता के साथ काम करते हुए उन्हें आवश्यक सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने इस मौके पर चालू माह के 30 सितम्बर तक पिछले साल खरीदी गई धान का मिलान कार्य अनिवार्य रूप करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य अधिकारियों और निरीक्षकों को हर माह 10 राशन दुकानों जांच करने और गड़बड़ी पाए जाने पर सशक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खाद्य मंत्री बघेल ने बैठक में कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार अपने किए हुए वादे के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रूपए के भाव से धान खरीद रही है। आगामी खरीफ सीजन में भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए राज्य सरकार की ओर तैयारियां शुरू कर दी गई है। (Food Minister Dayal Das)
सभी आवश्यक इंतजाम शुरू करने के निर्देश
उन्होंने विभाग के अधिकारियों को धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक इंतजाम शुरू करने को कहा है। साथ ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए बारदाने की व्यवस्था, धान खरीदी केंद्रों में इंटरनेट कनेक्शन, कम्प्यूटर और नापतौल उपकरणों को दूरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। खाद्य मंत्री बघेल ने बैठक में कहा कि समर्थन मूल्य में धान खरीदी के दौरान किसानों से इस बात की शिकायत नहीं आनी चाहिए कि उनसे ज्यादा धान नहीं खरीदा जा रह है। इसलिए धान खरीदी केंद्रों के नापतौल के उपकरणों को दूरूस्त कर लिया जाए। उन्होंने राशनकार्ड के वितरण में आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। (Food Minister Dayal Das)
राशनकार्डों का नवीनीकरण कराने के निर्देश
उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि जिन राशनकार्डों का नवीनीकरण नहीं हुआ है। उन राशनकार्डों को विधिवत सत्यापन की कार्रवाई जल्द पूरा करना सुनिश्चित करें। खाद्य मंत्री बघेल ने नापतौल विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के सभी राशन दुकानों का सतत् रूप से निरीक्षण करें और राशन दुकानों में कम खाद्यान्न देने या नापतौल संबंधित शिकायतों का जांच कर तत्काल निराकरण करें। उन्होंने वेयरहाउस कार्पोरेशन के कार्यों की समीक्षा में कहा कि खाद्यान्न गोदामों से जो भंडारण होता है उसकी गुणवत्ता और वजन की जिम्मेदारी वेयरहाउस कार्पोरेशन के अधिकारियों की है। भंडारण सामग्री की गुणवत्ता और वजन में कमी अथवा किसी भी प्रकार की लापरवाही होती है तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। (Food Minister Dayal Das)
जिला प्रबंधकों को भी दिए निर्देश
खाद्य मंत्री बघेल ने कहा कि नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधकों को समयबद्ध भंडारण के निर्देशित किया। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। वर्तमान में भारतीय खाद्य निगम (FCI) में 22 लाख टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 4.5 लाख टन जमा करना बाकी है। धान उठाव और कस्टम मिलिंग के लिए 32 लाख टन जमा करना बाकी है। भंडार गृह में जो धान बचे हैं उनका तेजी के साथ उठाव और कस्टम मिलिंग का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही कराया जाएगा। मंत्री दयाल दास बघेल ने कस्टम मिलिंग कर FCI और नॉन में जल्द चावल जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़े तो राइस मिल में भौतिक सत्यापन का कार्य भी किया जाए। (Food Minister Dayal Das)



