Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी तांत्रिक K.K. श्रीवास्तव की रिमांड 5 जुलाई तक बढ़ी, EOW और ACB भी सक्रिय

रायपुर। स्वयंभू तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले के.के. श्रीवास्तव को आज मंगलवार को सीजेएम गिरीश कुमार मंडावी की अदालत में पेश किया गया। पांच दिन की रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस ने अदालत से रिमांड बढ़ाने की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने श्रीवास्तव को 5 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

यह भी पढ़े :- Pahalgam Terror Attack : विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले – ये हमला आर्थिक युद्ध था, कश्मीर टूरिज्म को निशाना बनाया गया

ठगी के मामले में पूछताछ जारी

के.के. श्रीवास्तव से तेलीबांधा थाना पुलिस ठगी से जुड़े मामलों में पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में आरोपी लगातार गुमराह कर रहा है और अब तक कोई ठोस जानकारी या महत्वपूर्ण लीड नहीं मिल सकी है।

अब EOW और ACB की भी एंट्री

मामला केवल ठगी तक सीमित नहीं रह गया है। रायपुर पुलिस ने आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) को पत्र भेजकर जानकारी साझा की है। सूत्रों के अनुसार, श्रीवास्तव के खिलाफ आर्थिक अनियमितताओं और धोखाधड़ी के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

EOW और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भी आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। कोर्ट ने EOW और ACB की अर्जी स्वीकार कर ली है, जिससे ये एजेंसियां अब अपनी जांच आगे बढ़ा सकेंगी।

क्या है मामला?
श्रीवास्तव पर कई लोगों से धोखाधड़ी, अंधविश्वास फैलाने और आर्थिक फर्जीवाड़े के आरोप हैं। उसे पहले तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार किया था और अब वह लगातार पूछताछ के दायरे में है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!