Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में पूर्व कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, रेलवे पुलिस की कार्रवाई

Railway Police Action :  पूर्व विधायक विनय जायसवाल को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पूर्व विधायक विनय जायसवाल को कांग्रेस पार्टी ने टिकट नहीं दिया था और कांग्रेस की करारी हार को लेकर पार्टी के खिलाफ बयान दिया था। इस वजह से उन्हें कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

बता दें कि रेल रोको आंदोलन में शामिल होने के लिए रेलवे पुलिस (Railway Police Action) ने गिरफ्तार किया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय जायसवाल, चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल और कांग्रेस पार्षद रेलवे थाने पहुंचे थे।

बता दें कि रेलवे पुलिस (Railway Police Action) ने रेल रोको आंदोलन के दौरान प्रदर्शन को लेकर विनय जायसवाल सहित करीब 25 कांग्रेस के नेताओं को उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया था. सभी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!