Google Analytics —— Meta Pixel

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 35 लाख रुपए की ठगी, हर महीने 10 से 15 प्रतिशत का भारी मुनाफा देने का झांसा

Fraud in Durg: दुर्ग में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 35 लाख की ठगी का मामला सामने आया है, जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो निवेशकों को आकर्षक मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक आरोपी “निशा बिजनेस कंसलटेंसी और यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन” कंपनी के माध्यम से निवेशकों को शेयर ट्रेडिंग के नाम पर हर महीने 10 से 15 प्रतिशत का भारी मुनाफा देने का प्रलोभन देते थे। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ितों से 35 लाख रुपए निवेश कराए। हालांकि जब लम्बे समय तक उन्हें मुनाफा नहीं मिला और उनका पैसा भी वापस नहीं हुआ, तब निवेशकों को शक हुआ कि वे ठगी का शिकार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:- PMGSY-IV के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को मिली 774 नई सड़कें, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी सौगात

आरोपियों ने पीड़ितों को अविनाश कुमार, सोनम वर्मा, तुलाराम चन्द्राकर, संदीप चन्द्राकर, और अक्षत पाठक से मिलवाया। इन सभी को निवेश के नाम पर 35 लाख रुपए का बड़ा अमाउंट शेयर ट्रेडिंग में लगाने के लिए कहा गया था। आरोपियों ने निवेशकों को भरोसा दिलाया था कि उन्हें हर महीने 10 से 15 प्रतिशत का मुनाफा मिलेगा, लेकिन न तो उन्हें मुनाफा मिला और न ही उनका मूलधन वापस हुआ। आखिरकार पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने 06 जून 2025 से 04 अगस्त 2025 के बीच टी-सूर्यामाल स्थित निशा बिजनेस कंसलटेंसी और यूनिक इन्वेस्टमेंट शॉल्यूशन के जरिए स्नेहांशु और उनकी पत्नी डाली नामदेव, निशा मानिकपुरी से मिलकर धोखाधड़ी की। (Fraud in Durg)

ठगी में इस्तेमाल की गई संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपी चंदर राव के कब्जे से धोखाधड़ी से प्राप्त 13 लाख रुपए की कीमत वाली एक कार भी जब्त की है। यह कार उसने धोखाधड़ी से अर्जित की गई रकम से खरीदी थी। इस मामले के मुख्य आरोपी, जिनके खिलाफ 75 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज है, पहले ही जेल में बंद हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ ठगी, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में आरोप तय किए गए हैं। भिलाई के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी बताया कि आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य जुटाए गए हैं और पुलिस लगातार जांच कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे ऐसे धोखाधड़ी वाले मामलों से बचें और किसी भी निवेश के पहले पूरी जानकारी लें। यह घटना एक बार फिर से यह साबित करती है कि निवेशकों को धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। (Fraud in Durg)

Back to top button
error: Content is protected !!