Google Analytics —— Meta Pixel

जगदलपुर में 1.30 करोड़ का गांजा और हशीश तेल जब्त, दो तस्कर भी गिरफ्तार

Ganja Smuggling in Jagdalpur: जगदलपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलो गांजा और हशीश तेल यानी लिक्विड गांजा बरामद किया है। बरामद किए गए माल की कुल कीमत 1 करोड़ 29 लाख 95 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ओडिशा से नशीला पदार्थ लाकर दूसरे राज्यों में सप्लाई करने वाले थे। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक से अवैध रूप से नशीला तेल लेकर ओडिशा के मलकानगिरी से दरभा होते हुए केशलूर की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके बाद वे सरगीपाल की ओर चले गए।

यह भी पढ़ें:- “भारत की बेटियाँ विश्व विजेता”- ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को मुख्यमंत्री साय की बधाई

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी लीलाधर राठौर और उनकी टीम ने रेलवे साइडिंग, सरगीपाल के पास चेक पोस्ट लगाकर निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार एक बाइक को रोका गया। जांच में बाइक पर सवार दोनों युवकों के पास भरा हुआ बैग मिला, जिसमें गांजा और हशीश तेल छिपाकर रखा गया था। पकड़े गए युवकों की पहचान सीताराम कुलदीप (35 साल) और रामचंद्र माड़ी (21 साल) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी नशीले पदार्थों को हैदराबाद, मुंबई और पुणे तक सप्लाई करने की तैयारी में थे। (Ganja Smuggling in Jagdalpur)

क्या है हशीश तेल ?

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। हशीश तेल एक तरह का ओलियोरेसिन है, जिसे भांग और गांजा के पौधों से कई चरणों में निष्कर्षण करके तैयार किया जाता है। यह गहरे रंग का अत्यंत गाढ़ा और अत्यधिक प्रभावी नशीला पदार्थ होता है। हवा के संपर्क में आने पर यह और भी गाढ़ा हो जाता है। हशीश तेल को मुख्य रूप से धूम्रपान, अंतर्ग्रहण या वेपराइजेशन के जरिए लिया जाता है और यह कैनाबिस की सबसे ज्यादा कंसन्ट्रेटेड अवस्था मानी जाती है। (Ganja Smuggling in Jagdalpur)

Back to top button
error: Content is protected !!