‘गोधन एम्पोरियम’ बना महिलाओं का नया बिजनेस आइडिया

Godhan Emporium: अंबिकापुर की महिलाओं ने नया बिजनेस आइडिया अपनाते हुए गोबर से निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू किया है। इसे गोधन एम्पोरियम का नाम दिया है। इस एम्पोरियम में वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ गौ काष्ठ, अगरबत्ती, कंडा और गोबर से निर्मित पेंट की बिक्री की जा रही है। अंबिकापुर शहर के मुख्य चौराहे पर पिछले तीन साल से ये एम्पोरियम सफलतापूर्वक संचालित है। इस एम्पोरियम के संचालन का जिम्मा महिलाओं के हाथों में है। गोधन एम्पोरियम में काम करने वाली महिलाओं को अब तक 12 लाख से ज्यादा की आमदनी हुई है।

यह भी पढ़ें:- दूसरे टेस्ट में भी जीता भारत, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

किसी छोटे शॉपिंग मॉल जैसे दिखने वाले इस अनोखे एम्पोरियम में पूजा-पाठ, हवन के लिए अंबिकापुर शहर के लोग गौ काष्ठ, अगरबत्ती खरीदते हैं। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में लिट्टी-चोखा के शौकिन गोबर के कंडे यहां से खरीदीकर लिट्टी-चोखा तैयार करते हैं। वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग शहरी क्षेत्र के लोग घरों के गमलों के साथ ही अन्य बागवानी कार्यों के लिए कर रहे हैं। गोबर पेंट में तापमान को रोकने की क्षमता के कारण यहां इसकी बिक्री भी हो रही है। इस एम्पोरियम की लोकप्रियता लगातार बढ़ते जा रही है। वर्तमान में यहां प्रतिदिन 40 से 60 ग्राहक का आना-जाना होता है। गोबर के उत्पादों की लोकप्रियता को देखते हुए यहां और भी बिक्री बढ़ने की संभावना है। (Godhan Emporium)

 

गोधन एम्पोरियम से अब तक तीन सालों में कुल 12 लाख 49 हजार रूपए की आमदनी हो चुकी है। साल 2020-21 में 4 लाख 50 हजार, साल 2021-22 में 4 लाख 87 हजार और साल 2022-23 में 3 लाख 12 हजार रूपए की आय हुई है। यहां कार्यरत महिला सदस्यों ने बताया कि यहां से हर महीने समूह की महिलाएं एम्पोरियम से लगभग 40 हजार रूपए कमा रही हैं। यहां गौठान महिला समूह की दो महिला सदस्य बारी-बारी से तैनात रहती हैं। अन्य दुकानों की तरह सप्ताह में एक दिन मंगलवार को एम्पोरियम में अवकाश भी रहता है। (Godhan Emporium)

ये एम्पोरियम अंबिकापुर शहरी गौठान का हिस्सा है। इसे गौठान से जुड़ी महिला समूह ही संचालित करती है, समूह की महिलाएं अंबिकापुर सिटी लेवल फेडरेशन की सदस्य हैं, यह फेडरेशन अंबिकापुर शहर में स्वच्छता के लिए काम कर रहा है। अब यहां गोबर से पेंट बनाने और दोना पत्तल तैयार करने की यूनिट भी शुरू कर दी गई है। गौठान समूहों की सदस्यों को लाभांश के रूप में हर माह 6 से 7 हजार रूपए मिल जाता है। अंबिकापुर सिटी लेवल फेडरेशन की अध्यक्ष शशिकला सिन्हा कहती है कि यह हमारे लिए अद्भूत अनुभव है कि हमने अभी तक अनाज, कपड़े और अन्य वस्तुओं के शोरूम के बारे में सुना था, लेकिन यह नहीं सोचा था कि हम अंबिकापुर शहर के मुख्य चौराहे में आधुनिक साज-सज्जा से युक्त ऐसी दुकान चलाएंगे, जहां गोबर से बने उत्पाद बेचे जाएंगे। (Godhan Emporium)

Related Articles

Back to top button