Google Analytics —— Meta Pixel

शादी के सीजन में सोने के दाम में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में क्या है आज की कीमत

Gold Price : सोने के दाम आसमान छू रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी को देखते हुए आज भारतीय बाजारों में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों से बाजार में लगातार उछाल आ रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना और चांदी दोनों ही धातुएं महंगी हो गई हैं। आज सोने के भाव 57,050 के पार पहुंच गए हैं। चांदी की कीमत आज 68,700 रुपये पर कारोबार कर रही है। भारत में महंगाई बढ़ने के साथ ही सोने के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। अगर इस साल की बात की जाए तो अब तक सोने के भाव चांदी के मुकाबले 6 गुना ज्यादा उछले हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, कई सेकंड तक हिली धरती, घरों से बाहर आए लोग

इस महीने इतना बढ़ा Gold Price

इस महीने अब तक सोना 2183 रुपये महंगा हो चुका है वहीं चांदी के कीमत में केवल 361 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। लोगों को महंगाई के साथ ही सोने की खरीदारी पर महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। ज्यादातर लोगो सोने की खरीदारी शादी-ब्याह और अन्य स्पेशल इवेंट के दौरान ही करते हैं। लेकिन जिस तरह से सोने के भाव बढ़ रहे हैं, उससे तो यही लगता है कि भविष्य में लोगों को सोना खरीदने के लिए जेबें ढीली करनी पड़ेंगी।

भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 24 जनवरी, 2023 को सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है, तो चांदी के दाम सस्ते हुए हैं। सोने की कीमत 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का भाव 68 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 57362 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 68006 रुपये की है।

जानिए इन शहरों में क्या है सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) :

बेंगलुरु – ₹ 58,740
भोपाल – ₹ 58,790
चेन्नई – ₹ 58,740
दिल्ली – ₹ 58,860
कानपुर – ₹ 58,835
फरीदाबाद – ₹ 58,740
गुरुग्राम – ₹ 58,690
जयपुर – ₹ 58,760
लखनऊ – ₹ 58,845
मुंबई – ₹ 58,815

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में आरक्षण पर घमासान जारी, राज्यपाल के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

प्रति किलो चांदी की कीमत :

बेंगलुरु – ₹ 74000
चेन्नई – ₹ 74000
दिल्ली – ₹ 72500
गुरुग्राम – ₹ 72500
जयपुर – ₹ 72500
लखनऊ – ₹ 72500
मुंबई – ₹ 72500
कोलकाता – ₹ 72500
केरल – ₹ 74000
पटना – ₹ 72500

Back to top button
error: Content is protected !!