Google Analytics —— Meta Pixel

Good Governance Festival 2025: विष्णु के सुशासन में बेलगहना को मिला कालेज, आमागोहन को सब स्टेशन और सामुदायिक भवन

Good Governance Festival 2025: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार-2025 के तहत संवाद और समाधान की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सोमवार को बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड स्थित ग्राम आमागोहन पहुंचे, जहां उन्होंने समाधान शिविर में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया और मौके पर कई जनहित घोषणाएं कीं।

यह भी पढ़ें :- जो सरकार अच्छा काम करती है… वो आम जनता के बीच जाने से नहीं कतराती: मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं और 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत लाभ मिल रहा है। श्रीरामलला दर्शन योजना और तीर्थयात्रा दर्शन योजना का भी जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि हजारों श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल चुका है। (Good Governance Festival 2025)

हितग्राहियों से मिला सीधा फीडबैक

समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से सीधा संवाद किया। ग्राम मोहली के छोटेलाल बैगा ने बताया कि पीएम आवास मिलने से अब सुरक्षित जीवन संभव हुआ है। विमला साहू ने बताया कि वे महतारी वंदन की राशि अपनी नातिन के सुकन्या समृद्धि योजना में जमा करती हैं। दिलेश्वरी खुसरो ने बताया कि अब उनके परिवार के दो सदस्यों के पास आयुष्मान कार्ड हैं, जिससे इलाज में मदद मिल रही है। (Good Governance Festival 2025)

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

शिविर के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने आमागोहन में 32 केवी का विद्युत सब स्टेशन और एक सामुदायिक भवन स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही बेलगहना में कॉलेज खोलने की भी घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों संग किया भोजन

जन संवाद के बाद मुख्यमंत्री ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन में शामिल हुए। उनके साथ विमला पुरी, अनीता ध्रुव, कलेशिया बाई और अन्य ग्रामीण भी भोजन में शामिल हुए।

देव सिंह ने मुख्यमंत्री को भेंट किया स्केच

एमएससी एग्रीकल्चर के छात्र देव सिंह खुसरो ने अपने हाथों से तैयार किया गया पेंसिल स्केच मुख्यमंत्री को भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को किसान हितैषी बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

एक नजर में आमागोहन

आदिवासी बहुल आमागोहन गांव की आबादी 2073 है, जहां 567 परिवार निवासरत हैं। सभी के पास राशन कार्ड है, जिसमें 132 बीपीएल, 114 एपीएल और 321 अंत्योदय कार्डधारी हैं। गांव में दो प्राथमिक, दो पूर्व माध्यमिक, एक हाईस्कूल, एक हायर सेकेंडरी स्कूल और एक हॉस्टल है।
आवास योजना के 134, उज्ज्वला के 114, पेंशन के 185, महतारी वंदन योजना के 384 लाभार्थी हैं। 1179 आयुष्मान कार्ड और स्वच्छ भारत मिशन के तहत 210 शौचालय स्वीकृत किए गए हैं। (Good Governance Festival 2025)

इस मौके पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव पी. दयानंद सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!