Government Job: 65 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, 70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

Government Job: राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अगले 9 महीने में करीब 65 हजार पदों पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। अप्रैल से अगले साल फरवरी तक राजस्थान में कुल 16 प्रतियोगी परीक्षाएं होंगी। इसमें प्रदेशभर के 70 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें से तीन भर्ती परीक्षा हो चुकी है। वहीं 13 भर्ती परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- Government Job In CG: छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के मुताबिक 9 हजार 862 पदों पर बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 18 जून को आयोजित की गई है। वहीं 295 पदों पर वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 19 जून को रखा गया है। इसी तरह 1 हजार 12 पदों पर प्रयोगशाला सहायक भर्ती – 28, 29 और 30 जून, 5 हजार 396 पदों पर ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा- 9 जुलाई, 35 पदों पर हाउसकीपर भर्ती – 9 जुलाई, 189 पदों पर कनिष्ठ अभियंता कृषि भर्ती – 10 सितंबर और 460 पदों पर पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड एग्जाम 11 सितंबर को आयोजित किया गया है। (Government Job)

इन पदों पर होगी भर्ती

वहीं 5 हजार 126 पदों पर शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड थर्ड एग्जाम – 25 सितंबर, 87 पदों पर वनपाल भर्ती – 6 नवंबर, 1041 पदों पर वनरक्षक भर्ती- 12 और 13 नवंबर, CET ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा – दिसंबर, 46 हजार 500 पदों के लिए रीट भर्ती -जनवरी 2023 और CET सीनियर सैकेंडरी लेवल परीक्षा फरवरी 2023 को रखा गया है। इस साल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 24 अप्रैल को APRO भर्ती परीक्षा, 18 से 20 मई तक कनिष्ठ अभियंता सीधी भर्ती परीक्षा और 4 जून को पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। (Government Job)

पहले भी जारी किया गया था भर्ती कैलेंडर 

ऐसे में अगले 9 महीने में कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 15 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने कहा कि भर्ती कैलेंडर जारी करने के बाद छात्रों की संख्या को देखते हुए भर्ती परीक्षा के समय और तारीख में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही रीटा और CET का भी टाइम टेबल जारी किया गया है। ताकि छात्रों को तैयारी का सही समय मिल सकता है। शर्मा ने कहा कि हमने इससे पहले भी भर्ती कैलेंडर जारी किया था। इसके अनुरूप भी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। ऐसे में इस बार भी परीक्षा की तारीख के अनुरूप ही निर्धारित वक्त पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर 65 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने 20,000 पदों के लिए REET आयोजित करने की घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button