Google Analytics —— Meta Pixel

NEET परीक्षा सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा फैसला, Telegram बंद

नई दिल्ली। NEET (UG) 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram पर 22 जून तक अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। यह निर्णय 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा की सुरक्षा और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लिया गया है।

गृह मंत्रालय के अधीन I4C, राज्यों की पुलिस और MeitY ने मिलकर कई फर्जी Telegram चैनल और बॉट्स हटाए हैं।

NTA ने कहा कि Telegram का इस्तेमाल पढ़ाई और नौकरी सहित कई कामों में होता है, इसलिए असुविधा के लिए खेद है, लेकिन परीक्षा की पारदर्शिता के लिए यह कदम जरूरी है।

एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और जानकारी केवल NEET की आधिकारिक वेबसाइट NEET NTA Portal से ही लें।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को मिलता रहेगा छूट का लाभ

Back to top button
error: Content is protected !!