Google Analytics —— Meta Pixel

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व CM बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के निधन पर जताया शोक

रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने नंद कुमार की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता श्री नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

यह भी पढ़े :- Maldives Controversy: मालदीव पर कम नहीं हो रहा है भारत का गुस्सा, EaseMyTrip ने सस्पेंड की सभी फ्लाइट्स बुकिंग

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार का बघेल का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सोमवार सुबह 6 बजे उन्होंने रायपुर के बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है।

वे पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे। सीएम विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर दुख जताया है। बेटी के विदेश से लौटने के बाद 10 जनवरी को कुरुदडीह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पाटन सदन में उनका पार्थिव देव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!