Google Analytics —— Meta Pixel

राज्यपाल डेका ने कहा- सरकार और समाज बुर्जुगों के साथ, बच्चों से बोले- हौसला रखें और बड़ा सपना देखें

Governor Deka Inspection: छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रमेन डेका ने नवा रायपुर के माना कैंप में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित नवीन वृद्धाश्रम का अवलोकन किया। साथ ही वहां रहने वाले वृद्धजनों से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। राज्यपाल डेका ने बुर्जुगों से कहा कि समाज का वर्तमान परिदृष्य आधुनिक सभ्यता की देन है। रोजगार के लिए बच्चे अपने माता-पिता से दूर रहते हैं, जिससे बुढ़ापे में बुर्जुर्ग अकेले हो जाते हैं, जो बच्चे साथ है उनके पास भी बुर्जुगों के लिए समय नहीं है। कई लोगों को बुढ़ापे में अपना जीवन यापन करने में भी दिक्क्त होती है। आज के समय में भारतीय मूल्यों को बनाए रखने में दिक्कत हो रही है। इसलिए वरिष्ठजन अपना हौसला बनाए रखें और आनंद से जीवन गुजारें।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : कांग्रेस की पद यात्रा पर बोली भाजपा – पद यात्रा नही माफी यात्रा निकाले कांग्रेस

उन्होंने कहा कि आपके साथ सरकार और समाज है। अपने को अकेला न समझें। राज्यपाल ने कहा कि यहां निवास करने वाले वृद्धजनों को कोई समस्या हो तो उन्हें भी बता सकते है। राज्यपाल डेका ने वहां उपस्थित सभी वृद्धजनों के पास जाकर उन्हें कंबल, फल और मिठाई वितरित की। कैंप में निवास करने वाली विस्थापित परिवारों की वृद्ध महिलाएं जो वर्तमान में अकेले निवास कर रही हैं उनसे राज्यपाल डेका ने मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान विधायक मोतीलाल साहू, समाज कल्याण विभाग की संचालक रोक्तिमा यादव समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, आश्रम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। (Governor Deka Inspection)

हौसला रखें और बड़ा सपना देखें: राज्यपाल

राज्यपाल रमेन माना कैंप स्थित SOS बालिका गृह भी पहुंचे, जहां उन्होंने वहां रह रही बच्चियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने बच्चियों को कंबल, मिठाई और फल वितरित किए। इस बालिका गृह में अनाथ और एकल अभिभावक वाली बालिकाएं जिनकी उम्र 18 साल तक है, निवास करती है। राज्यपाल ने बच्चियों से कहा कि वे हौसला रखें और बड़ा सपना देखें। साथ ही पूरा करने के लिए तन-मन से जुट जाए। उन्हें यह नहीं सोचना है कि वे अकेले है, बल्कि पूरा समाज और सरकार उनके साथ है। एक-दूसरे के साथ हंसी-खुशी से मिलजुल कर रहे। राज्यपाल ने बच्चियों के सामने आदर्श महापुरुषों की जीवन गाथा का उल्लेख किया। (Governor Deka Inspection)

राज्यपाल डेका ने कहा कि महात्मा गांधी, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, नेल्सन मंडेला की जीवनी से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ. कलाम ने मिसाइल बनाने का सपना देखा और उसे पूरा किया। नेल्सन मंडेला 26 साल तक जेल में रहे। फिर भी उन्होंने हौसला नहीं खोया और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने। राज्यपाल ने बच्चियों से कहा कि वे भी महापुरूषों से प्रेरणा ले। साथ ही हौसले और साहस के साथ जीवन में आगे बढ़ते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अपना मुकाम हासिल करे। राज्यपाल डेका ने बालिका गृह का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। बालिका गृह संचालिका ऋतु सिंह ने बताया महिला और बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित इस संस्था में 110 बच्चे वर्तमान में निवासरत है। राज्यपाल ने बच्चियों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय यादव और बालिका गृह के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। (Governor Deka Inspection)

Back to top button
error: Content is protected !!