राज्यपाल डेका ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी से की मुलाकात, पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू से भी मिले

Governor Deka meet Gadkari: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। राज्यपाल ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उनका अभिवादन किया। इसके साथ ही उन्होंने भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से भी मुलाकात की। इसके अलावा राज्यपाल रमेन डेका ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 43वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण कर प्रदर्शित वस्तुओं और उत्पादों की जानकारी ली। राज्यपाल ने पवेलियन में उपस्थित शिल्पकारों और उद्यमियों से बातचीत की। साथ ही उन्हें प्रोत्साहित किया।
यह भी पढ़ें:- डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टर्स की मौत
राज्यपाल ने कहा कि व्यापार मेला छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का एक बेहतरीन मंच है। उन्होंने राज्य की कला और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। राज्यपाल डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और विकास की झलक इस पवेलियन में देखने को मिलती है। छत्तीसगढ़ पवेलियन में राज्य की सांस्कृतिक विरासत, हस्तशिल्प, और औद्योगिक विकास को प्रदर्शित किया गया है। छत्तीसगढ़ के शिल्पकार-कलाकारों ने बेलमेटल शिल्प, कोसा सिल्क और जैविक उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। पवेलियन में राज्य की नई औद्योगिक योजनाओं और निवेश की संभावनाओं को भी यहां दिखाया गया। इस दौरान नई दिल्ली में पदस्थ छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सैन समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। (Governor Deka meet Gadkari)


रायपुर दक्षिण विधायक सोनी ने CM से की मुलाकात
वहीं रायपुर दक्षिण के नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। विधायक सोनी बीते दिनों हुए उपचुनाव में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री साय ने सोनी को मिले उनके नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पूर्व सांसद सुनील सोनी के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा रहा है और मैं आशा करता हूं कि उन्हें मिले इस नए दायित्व और उनके अनुभव के लाभ से रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयां मिलेगी। (Governor Deka meet Gadkari)




