Google Analytics —— Meta Pixel

नए भारत की गतिशील अर्थव्यवस्था की रीढ़ है रेलवे: राज्यपाल रमेन डेका

Governor on Amrit Station: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित 103 स्टेशनों का लोकार्पण किया। इन स्टेशनों में छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर स्टेशन भी शामिल है। इस अवसर पर उरकुरा के रेलवे स्टेशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। उन्होंने लगभग 10 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित उरकुरा स्टेशन का विधिवत लोकार्पण किया। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक डिजाइन और सांस्कृतिक वातावरण के साथ यात्रियों के लिए विशेष अनुभव के रूप में तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के 05 अमृत स्टेशनों का किया उद्घाटन, CM विष्णुदेव साय हुए शामिल 

अमृत भारत स्टेशन के लोकार्पण अवसर पर राज्यपाल डेका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे एक अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना केवल यात्री सुविधाओं के उन्नयन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि रेलवे अब सिर्फ यातायात का माध्यम नहीं, बल्कि नए भारत की गतिशील अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुकी है। राज्यपाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में इस समय 35 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं संचालित है और 2025-26 के बजट में राज्य को 6925 करोड़ रुपए का ऐतिहासिक आबंटन प्राप्त हुआ है। यह केंद्र सरकार की राज्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। (Governor on Amrit Station)

   

राज्यपाल डेका ने कहा कि स्टेशनों के विकसित होने से छत्तीसगढ़ में पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक समन्वय को नई ऊंचाई मिलेंगी। विशेष रूप से जनजातीय, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए रेलवे एक विकास की मजबूत कड़ी बनकर उभरेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री और भारतीय रेलवे का छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार प्रकट किया और विश्वास व्यक्त किया कि अमृत भारत स्टेशन सामाजिक, आर्थिक प्रगति में उत्प्रेरक की भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित वन और रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित रेल परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हमारे राज्य के लिए बहुमूल्य उपहार है। (Governor on Amrit Station)

रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रेलवे हमारे देश की जीवन रेखा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों का विकास हो रहा है। जिसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 1680 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए है। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने दिया। रेलवे की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब, सुनील सोनी और अन्य जनप्रतिनिधि, रेलवे के DRM, ADRM अन्य अधिकारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि समेत गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन रेलवे मंडल रायपुर के DRM दयानंद ने किया। (Governor on Amrit Station)

Back to top button
error: Content is protected !!