Google Analytics —— Meta Pixel

सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में भव्य करियर गाइडेंस कार्यक्रम, 700 से अधिक छात्रों ने लिया लाभ

निश्चित लक्ष्य और निरंतर प्रयास से ही मिलती है सफलता - मुरली

आरंग। सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल (Satya Sai Sanjeevani Hospital) नवा रायपुर के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को भव्य करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. सी. श्रीनिवासन ने की।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Crimes News ; उधारी वसूली के लिए शिक्षक का दिनदहाड़े अपहरण, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

इस वृहद करियर गाइडेंस कार्यक्रम में परसदा और राखी हायर सेकंडरी स्कूल के करीब 700 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और करियर निर्माण के महत्वपूर्ण गुर सीखे। कार्यक्रम में रायपुर के प्रतिष्ठित थिंक आईएएस कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर एवं शिक्षाविद् मुरलीमनोहर देवांगन मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।

मुरलीमनोहर देवांगन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित लक्ष्य, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से ही जीवन में सफलता संभव है। उन्होंने छात्रों को विभिन्न प्रेरक प्रसंगों और उदाहरणों के माध्यम से करियर निर्माण की बारीकियां समझाईं।

कार्यक्रम में आरंग जनपद के सीईओ कुमार सिंह लहरे और वक्ता राणा सिकंदर सिंह ने करियर निर्माण की विभिन्न संभावनाओं व आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि एसडीएम आरंग पुष्पेंद्र शर्मा ने भी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारण और अनुशासन की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कई प्रेरक उदाहरण देकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान एमजीएम नेत्र संस्थान रायपुर की मेडिकल टीम द्वारा सभी छात्रों का नेत्र परीक्षण भी किया गया। वहीं सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल द्वारा हृदय रोग से पीड़ित दो बच्चों की सफल सर्जरी के पश्चात उन्हें जीवन का उपहार स्वरूप प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के पारसनाथ साहू, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, वरिष्ठ पत्रकार शशांक खरे, संयोजक महेंद्र कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, समाजसेवी व पटेल होंडा के संचालक ईश्वर पटेल, पत्रकार रोशन चंद्राकर, सक्रिय सदस्य प्रतीक टोंड्रे, एमजीएम नेत्र संस्थान के अनूप जिम्बा व मेडिकल स्टाफ, परसदा एवं राखी हायर सेकंडरी स्कूल के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। (Satya Sai Sanjeevani Hospital)

कार्यक्रम के सफल आयोजन, संयोजन एवं व्यवस्थापन में सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के ट्रस्ट ऑफिसर जगदीश राव, वेंकट कोलप्पम, नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी. बालकृष्ण, प्रोग्राम ऑफिसर उमा साहू, पब्लिक हेल्थ नर्स किरण वर्मा एवं प्रीति साहू, नवाचारी शिक्षक महेंद्र कुमार पटेल, परसदा हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य श्रीराम बंडारू एवं राखी हायर सेकंडरी स्कूल की प्राचार्या सी. जे. परदेशी सहित टीम का सराहनीय योगदान रहा। (Satya Sai Sanjeevani Hospital)

Back to top button
error: Content is protected !!