Google Analytics —— Meta Pixel

गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, खरगे और सोनिया समेत इन 40 नेताओं के नाम शामिल

Gujarat Elections 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Elections 2022) को लेकर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी ने इन प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। स्टार प्रचारकों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

इसके आलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कमलनाथ, रघु शर्मा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेताओं को इस सूची में जगह मिली हैं। इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी स्टार प्रचारक होंगे। नीचे लिस्ट जारी की गई है।

Gujarat Election 2022

यह भी पढ़ें : भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा तटीय रक्षा अभ्यास ‘Sea Vigil 2022’ आज से शुरू, 7500 किमी इलाके में होगी ताकत की समीक्षा

कब होंगे Gujarat Elections 2022

पहले राउंड का मतदान 1 दिसंबर को होगा और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। इसके बाद 8 दिसंबर को चुनाव का नतीजा आएगा। इसी दिन हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का भी एलान होना है। चुनाव के एलान के साथ ही गुजरात में अधिसूचना लागू हो गई है। 14 नवंबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते हैं और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है।

यह भी पढ़ें : आज 800 करोड़ के पार हुई दुनिया की आबादी, भारत अगले साल तोड़ सकती है चीन का रिकॉर्ड

बीजेपी ने भी जारी थी स्टार प्रचारकों की लिस्ट

इससे पहले गुजरात के लिए बीजेपी ने भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। बीजेपी की स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में पीएम मोदी से लेकर अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह, निरहुआ, रवि किशन, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, परेश रावल, विजय रुपाणी, नितिन पटेल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को भी शामिल किया गया है। इन दोनों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

Back to top button
error: Content is protected !!