आज 800 करोड़ के पार हुई दुनिया की आबादी, भारत अगले साल तोड़ सकती है चीन का रिकॉर्ड

World Population : तेजी से बढ़ती जनसंख्या (World Population) लंबे समय से ही दुनियाभर में चिंता का विषय रही है। हाल ही में यूनाइटेड नेशंस द्वारा जारी की गई ‘वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2022’ (World Population) की रिपोर्ट के अनुसार आज मंगलवार 15 नवंबर को पूरी दुनिया की आबादी 8 बिलियन (800 करोड़) पार कर जाएगी। इतना ही नहीं, इस रिपोर्ट के अनुसार 2030 तक यह आंकड़ा बढ़कर 850 करोड़ और 2050 तक यह आँकड़ा 970 करोड़ पहुँच सकता है।

यह भी पढ़ें : अगर आपका भी Android Smartphone हो गया है चोरी तो इस तरीके से आसानी से कर सकेंगे ट्रैक, जानें कैसे

भारत अगले साल तोड़ सकता है World Population का रिकॉर्ड

रिपोर्ट के अनुसार अगले साल तक भारत (India) दुनिया का सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाला देश बन सकता है। अभी इस लिस्ट में चीन (China) पहले नंबर पर है और भारत दूसरे पर। पर तेज़ी से बढ़ती आबादी की वजह से भारत 2023 तक इस लिस्ट में पहले नंबर पर आ सकता है।

जियोग्राफिक आंकड़े

जियोग्राफिक आंकड़ों पर अगर नज़र डाली जाए तो 400 BC से साल 2000 तक सबसे ज़्यादा जनसंख्या वृद्धि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश की मिलाकर 132 करोड़ है। इसमें भी भारत की वृद्धि ज़्यादा है। यह आँकड़े चीन और कोरिया में 127 करोड़, बाकी एशिया में 104 करोड़, अफ्रीका में 80 करोड़ , यूरोप में 78.2 करोड़, सेंट्रल और साउथ अमरीका में 51.2 करोड़, नॉर्थ अमरीका में 30.7 करोड़ और ओशिनिया में 3 करोड़ है।

World Population पर वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

विश्व की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए जनसंख्या और पर्यावरण-स्वास्थ्य वैज्ञानिकों ने गहरी चिंता जताई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि क्या आने वाले समcय में बढ़ती वैश्विक आबादी के लिए पर्याप्त भोजन होगा। अगली महामारी में लोगों की देखभाल कैसे होगा। हाई ब्लड प्रेशर वाले लाखों लोगों का गर्मी में क्या होगा। बढ़ते सूखे के कारण क्या पानी के लिए लड़ाई होगी।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

आज जन्म होगा 800 करोड़ इंसान का जन्म

आज मंगलवार, 15 नवंबर को जन्म लेने वाला पहला बच्चा दुनिया का 800 करोड़ वां इंसान होगा। इसकी जानकारी यूएन के पॉपुलेशन डिवीजन प्रोजेक्ट्स ने दी है। हालांकि यूएन प्रमुख ने इसे एक बड़ी उपलब्धि और जश्न मनाने का अवसर बताया है।

Related Articles

Back to top button