सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव का विवादित बयान, कहा- राम मंदिर बेकार

Ram Gopal Yadav Statement: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम रोज राम के दर्शन करते हैं। वो मंदिर तो बेकार का है। मंदिर ऐसे नहीं बनते हैं। मंदिर वास्तु के हिसाब से भी ठीक नहीं बना है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक पुराने मंदिर देख लीजिए कैसे बनते हैं? इसके तुरंत बाद भाजपा सपा और कांग्रेस पर हमलावर हो गई। मध्यप्रदेश के खरगोन में प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी 400 सीटें इसलिए मांग रहा है…ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं।
यह भी पढ़ें:- तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां अब विलुप्ति की कगार पर, प्रदेश की सभी 11 सीटें जीत रहे हैं हम : CM साय
PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 फिर से लागू न कर दे। अयोध्या के राम मंदिर पर ताला न लगा दे। कांग्रेस देश की खाली जमीन, खाली द्वीप दूसरे देशों को न सौंप दे। SC/ST/OBC को मिले आरक्षण पर वोटबैंक के लिए डाका न डाले। कांग्रेस अपने वोटबैंक की सभी जातियों को रातोंरात OBC न घोषित कर दे। वहीं CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का चरित्र हिंदू और राम विरोधी है। ‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी’। ये रामभक्तों पर गोली चलाने, श्रीराम के अस्तित्व को नकारने और मर्यादा प्रभु श्रीराम की ईश्वरीय सत्ता को चुनौती देने वाले लोग हैं। (Ram Gopal Yadav Statement)
एक फैशन सा बन गया है…
भारत की सनातन संस्कृति को गाली देना,
भारत की ईश्वरीय सत्ता को चुनौती देना,
प्रभु श्री राम और प्रभु श्रीकृष्ण के अस्तित्व को चुनौती देना,मैं केवल यही कहूंगा कि 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'… pic.twitter.com/fia9P0eYDA
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 7, 2024
CM योगी ने कहा कि भारत की आस्था और राष्ट्र नायकों का सम्मान करें। आजादी के आंदोलनों में योगदान देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति श्रद्धा का भाव रख सकें। इन लोगों से ऐसी उम्मीद करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि ये प्रभु राम और कृष्ण की सत्ता को चुनौती देने वाले कहां ठहर पाएंगे। अपनी हार को देखते ही ये लोग फिर से राम के अस्तित्व को चुनौती देने लगे हैं। क्या आप लोग इन्हें स्वीकार करेंगे? क्या भारत इन्हें स्वीकार करेगा? इधर, दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। (Ram Gopal Yadav Statement)
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अब मोदी 400 सीटें इसलिए मांग रहा है… ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं, ताकि कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 फिर से लागू न कर दें, ताकि अयोध्या के राम मंदिर पर बाबरी, ताला न लगा दे, ताकि कांग्रेस देश की खाली जमीन,… pic.twitter.com/tNOrGegI44
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
उन्होंने कहा कि इनके लिए कब्रिस्तान बनवाना अच्छा था, लेकिन मंदिर बेकार है। कल तक UP मुख्तार अंसारी, अबू सलेम, अतीक अहमद और छोटा शकील के लिए जाना जाता था। UP में जिला गाजियाबाद, लखनऊ सेंट्रल, मिर्जापुर नाम की फिल्में बनती थी। यानी पूरी तरह क्राइम पर आधारित फिल्में। यह इनके लिए अच्छा था। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज अयोध्या, काशी, कुशीनगर, प्रयाग यहां पर उभरता हुआ यूपी इनके लिए बेकार है। मैं प्रोफेसर रामगोपाल यादव से पूछना चाहूंगा कि सूर्य तिलक हुआ, इतना शानदार और साइंटिफिक। क्या वो भी बेकार था? (Ram Gopal Yadav Statement)
#WATCH | Lucknow: On SP leader Ram Gopal Yadav's remarks regarding Ram temple, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "Be it Samajwadi Party or Congress, the character of both of them is anti-Hindu and anti-Ram. These are the same people who opened fire on Ram devotees and who… pic.twitter.com/inhAhmz3ek
— ANI (@ANI) May 7, 2024
पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने भी कसा तंज
भाजपा प्रवक्ता त्रिवेदी ने कहा कि एक लाख करोड़ का बिजनेस तो उस समय हुआ, जब मंदिर का उद्घाटन हुआ। अयोध्या में एयरपोर्ट बन गया, वो भी बेकार था? कांग्रेस और इंडी गठबंधन यह साफ करे कि क्या उनकी निगाह में राम मंदिर बेकार है? शाहबानो केस की तरह क्या वह सत्ता में आने पर राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटने की तमन्ना रखते हैं? कानूनी पेंच निकालकर, जैसे 1949 में राम मंदिर में ताला लगवा दिया था, वैसे ही ताला लगवाना चाहते हैं? पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी राम गोपाल यादव पर निशाना साधा है। (Ram Gopal Yadav Statement)
राम मंदिर पर सपा नेता राम गोपाल यादव की टिप्पणी पर बीजेपी नेता शहज़ाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा ''करोड़ों राम भक्तों की आस्था और उनके अटूट विश्वास को ठेस पहुंचाने वाला यह बयान अपमानजनक है। यह समाजवादी पार्टी का राम विरोधी चेहरा है।" pic.twitter.com/AMW9kGt8Hm
— IANS Hindi (@IANSKhabar) May 7, 2024
प्रमोद कृष्णम ने कहा कि देश की अखंडता और रक्षा के लिए नरेंद्र मोदी जरूरी हैं। मैंने राष्ट्र के लिए वोट किया है। सपा में आजकल ये होड़ लगी है कि किस तरह और कितना अखिलेश यादव की नैया को डुबोया जाए। विडंबना ये है कि अखिलेश की नैया को डुबोने का काम उनके चाचा ही कर रहे हैं। राम गोपाल राम मंदिर को लेकर पहले भी बयान दे चुके हैं। यादव ने दो महीने पहले कहा था कि जनता पहले से राम को मानती चली आ रही है। अब ये लोग प्राण प्रतिष्ठा कर रहे हैं। तो क्या इससे पहले राम नहीं थे? भाजपा के लोग राम के नाम पर सिर्फ बहकाते हैं। भाजपा में टिकट लेने की नई क्वालिफिकेशन बन गई है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को राम मंदिर के दर्शन कराओ और टिकिट पाओ। (Ram Gopal Yadav Statement)
यूपी: संभल में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा "अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो वे राम मंदिर के फैसले की समीक्षा करेंगे। यह राम मंदिर और धारा 370 का फैसला बदलना चाहते हैं।'' pic.twitter.com/Mvs2xOUXfA
— IANS Hindi (@IANSKhabar) May 7, 2024



