इस बार का चुनाव संतुष्टिकरण और तुष्टिकरण के बीच: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi in Ahmednagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र की जनता आतुर है। आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है, हर ओर भाजपा और NDA को भरपूर समर्थन मिल रहा है। तीसरे चरण के मतदान ने ये साफ कर दिया है कि 4 जून को इंडी-आघाड़ी की एक्सपायरी डेट तय हो गई है। 4 जून के बाद इंडी-अघाड़ी वालों की झंडी उठाने वाला भी कोई नहीं मिलेगा। चुनाव से पहले ये जो भानुमति का कुनबा जुड़ा था, ये 4 जून को रेत के टीले की तरह बिखरने वाला है। इस बार का चुनाव संतुष्टिकरण और तुष्टिकरण के बीच हो रहा है।

यह भी पढ़ें:- इंडी गठबंधन को हमारी आस्था और देशहित की परवाह नहीं: PM नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि BJP-NDA का पूरा प्रयास अपनी मेहनत से देशवासियों को संतुष्ट करने का है। वहीं इंडी-अघाड़ी वाले अपनी साजिशों से अपने वोट बैंक के तुष्टिकरण में लगे हैं। NDA का मुद्दा है… विकास, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा और देश का सम्मान है। कांग्रेस पार्टी के पूरे घोषणापत्र में ‘मुस्लिम लीग’ की छाप है। आप खुद देख लीजिए कि एनडीए और कांग्रेस के मुद्दों और एजेंडे में कितना अंतर है। हमारा ध्यान भारत के विकास, कल्याण, सुरक्षा, सुरक्षा और सम्मान पर है। दूसरी ओर कांग्रेस के पास इन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भी कुछ नहीं है। (PM Modi in Ahmednagar)

PM मोदी ने कहा कि इंडी-अघाड़ी का कोई हथकंडा जनता के सामने नहीं चल रहा है। ये हताशा सीमा पार भी दिखाई दे रही है। यहां वाली A टीम हार रही है, इसलिए ​कांग्रेस की सीमा पार वाली B टीम एक्टिव हो गई है। सीमा पार से कांग्रेस का हौसला बढ़ाने के लिए ट्वीट किए जा रहे हैं, बदले में कांग्रेस, पाकिस्तान को आतंकी हमलों में ​क्लीनचिट दे रही है। महाराष्ट्र की धरती पर मुंबई में 26/11 का आतंकी हमला पाकिस्तान ने करवाया था या नहीं करवाया था? हमारे जवानों को किसने शहीद किया था, हमारे निर्दोष लोगों की हत्याएं किसने की थी? (PM Modi in Ahmednagar)

PM ने कहा कि दुनिया को ये सच मालूम है, हमारे देश की अदालतें फैसला दे चुकी हैं, यहां तक की पाकिस्तान भी स्वीकार कर चुका है, लेकिन कांग्रेस पार्टी आतंकियों के बेकसूर होने का सर्टिफिकेट जारी कर रही है। 26/11 के मुंबई आतंकी हमले को लेकर महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता का बयान तो बहुत खतरनाक है। ये कांग्रेसी मिलकर अब आतंकी कसाब का पक्ष ले रहे हैं। कांग्रेस के समय विदेश राज्य मंत्री रहे और परिवार के करीबी ने भी कसाब को निर्दोष बता दिया है। ये मुंबई हमले में मारे गए सभी निर्दोष नागरिकों का अपमान है, ये मुंबई हमले में सभी आतंकियों को मार गिराने वाले सभी सुरक्षा बलों का अपमान है, ये शहीद तुकाराम ओम्बले जैसे शहीदों का अपमान है। (PM Modi in Ahmednagar)

Related Articles

Back to top button