Google Analytics —— Meta Pixel

Kharora News: खरोरा स्कूल में गुरुपूर्णिमा उत्सव का हुआ आयोजन

रमेश शर्मा, संवाददाता खरोरा
Kharora News: शासकीय प्राथमिक और मिडिल स्कूल खरोरा में गुरुपूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर महर्षि वेदव्यास जी, जिन्होंने 18 पुराणों की रचना की थी, का जन्म अषाढ़ पूर्णिमा को हुआ था और इसी कारण इस दिन को गुरुपूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ की बेटियों ने राज्य और देश का मान बढ़ाया : टंकराम वर्मा

शिक्षकों ने आज के दिन का महत्व बताते हुए कहा कि गुरु का मार्गदर्शन हमारे जीवन को सही दिशा में ले जाता है। शासकीय मिडिल स्कूल में मां सरस्वती की पूजा के बाद शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुरुपूर्णिमा का महत्व समझाया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का तिलक लगाकर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

ब्रह्म कुमारी सावित्री ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, नैतिक मूल्य और सामाजिक बातें भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रधान पाठक सुशीला वर्मा ने बच्चों को अच्छी शिक्षा और सही राह पर चलते हुए मेहनत करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक सुरेश कुमार साहू ने ग्रंथों में उल्लेखित गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला।

इस आयोजन में रमेश वर्मा, चंद्र शेखर साहू, प्रीति वर्मा, जीरा पाध्याय, दुर्गेश नंदनी शर्मा सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!