“भगत सिंह जैसे हमास?”- कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर देशभर में हंगामा

Imran Masood Hamas Controversy: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के एक बयान को लेकर विवाद (Imran Masood Hamas Controversy) गहराता जा रहा है। आरोप है कि मसूद ने एक पॉडकास्ट के दौरान भगत सिंह और हमास की तुलना की थी। इस पर पंजाबी महासंघ और बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जबकि मसूद ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने “कोई तुलना नहीं की थी।
यह भी पढ़े :- CG Drivers Strike : रायपुर में ड्राइवरों का चक्का जाम आंदोलन फिलहाल थमा
विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
हाल ही में एक पॉडकास्ट में इमरान मसूद ने कहा था कि – “हमास और भगत सिंह दोनों ही अपनी जमीनों के लिए लड़े हैं। भगत सिंह ने अपने देश की आज़ादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था, और हमास भी अपनी जमीन और आज़ादी के लिए लड़ रहा है।
बयान सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया।
पंजाबी महासंघ का विरोध
सहारनपुर में पंजाबी महासंघ ने काली पट्टियां पहनकर प्रदर्शन किया और इमरान मसूद से सार्वजनिक माफी की मांग की।
महासंघ के अध्यक्ष योगेश दुआ ने कहा – “हमास एक आतंकवादी संगठन है जिसने निर्दोषों की हत्या की है। भगत सिंह ने कभी किसी निर्दोष की जान नहीं ली थी। दोनों की तुलना शहीदों का अपमान है।”
बीजेपी का आरोप — ‘सुनियोजित रणनीति’
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि मसूद का यह बयान आगामी बिहार चुनावों को प्रभावित करने की “रणनीति” का हिस्सा है।
उन्होंने एक्स (Twitter) पर लिखा – “भगत सिंह की तुलना हमास से करना न केवल देशभक्तों का अपमान है, बल्कि बिहार के लोगों का भी, जिनका शहीद से गहरा नाता रहा है।”
इमरान मसूद की सफाई
विवाद बढ़ने के बाद मसूद ने सफाई दी – “मैंने भगत सिंह की किसी से तुलना नहीं की। शहीद-ए-आज़म की तुलना कोई कर ही नहीं सकता। मैंने बस इतना कहा था कि हमास अपनी जमीन के लिए लड़ रहा है, जैसे भगत सिंह हमारी आज़ादी के लिए लड़े थे। लेकिन हम हिंसा का समर्थन नहीं करते। (Imran Masood Hamas Controversy)
उन्होंने बीजेपी पर “बयान तोड़-मरोड़कर पेश करने” और “झूठ फैलाने” का आरोप लगाया।
राजनीतिक माहौल गर्म
इमरान मसूद के इस बयान ने राष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। एक ओर कांग्रेस सांसद सफाई देकर पीछे हटने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं विपक्षी दल इस मुद्दे को देशभक्ति बनाम आतंकवाद की बहस में बदलने की कोशिश में हैं।



