Google Analytics —— Meta Pixel

कौशल विकास विभाग के संचालक विजय दयाराम के. को भावभीनी विदाई

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही कलेक्टर के रूप में नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं, अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्कृष्ट नेतृत्व की सराहना

नवा रायपुर। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के संचालक विजय दयाराम के. (आईएएस) के सम्मान में इंद्रावती भवन, अटल नगर (नवा रायपुर) में शुक्रवार को गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण तथा संचालनालय तकनीकी शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

संचालक विजय दयाराम के. को भावभीनी विदाई
संचालक विजय दयाराम के. को भावभीनी विदाई

कार्यकाल की उपलब्धियों को किया याद

समारोह में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विजय दयाराम के. के प्रशासनिक कौशल, कुशल नेतृत्व, कार्यकुशलता और विभाग के विकास में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। वक्ताओं ने उनके सरल, सहज एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व तथा विभाग के प्रति समर्पित कार्यशैली का उल्लेख करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विजय दयाराम के. को जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही के कलेक्टर के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी प्रशासनिक दक्षता, अनुभव और दूरदर्शी कार्यशैली से वे नए दायित्व में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेंगे।

सहयोग के लिए जताया आभार

अपने संबोधन में विजय दयाराम के. ने विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में कार्यकाल के दौरान मिला सहयोग और आत्मीय वातावरण उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

ये रहे उपस्थित

विदाई समारोह में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, नेशनल फेडरेशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं नवा रायपुर संयोजक संतोष कुमार वर्मा, छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र साहू, संयुक्त संचालक (प्रशिक्षण) मीना गणवीर, अतिरिक्त संचालक डॉ. एम.एल. अग्रवाल, डॉ. अमिताभ दुबे, सहायक संचालक प्रमोद कुमार जैन सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विजय दयाराम के. को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Back to top button
error: Content is protected !!