Trending

Heavy Rain in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में आंधी और गरज के साथ बारिश, सैकड़ों पेड़ गिरे

Heavy Rain in Delhi: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला है। गरज के साथ करीब आधा घंटा बारिश हुई। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी राहत मिली है। चार बजते ही दिल्ली एनसीआर में एकाएक मौसम ने करवट ली और बारिश (Heavy Rain in Delhi) शुरू हो गई। वहीं राजधानी में दिन में ही अंधेरा छा गया। जो जहां था वहीं थम गया। तेज आंधी और बारिश के कारण उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। हालांकि, 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भारी नुकसान किया है। पेड़ गिरने से भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह की कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दिल्ली में कई जगह पेड़ भी उखड़ गए। बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की खबर भी है।

सोमवार शाम आई बारिश सुकून के साथ आफत भी लेकर आई। तेज आंधी के चलते जहां कई जगह पेड़ गिर गए वहीं इसके चलते यातायात भी प्रभावित रहा। बारिश और तेज आंधी से पेड़ गिरने पर फिरोजशाह रोड और रफी मार्ग पर जाम लग गया। नोएडा में सेक्टर-16 के पास तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते लोग मेट्रो स्टेशन के अंदर ही मौसम के सामान्य होने का इंतजार करते दिखे। मौसम के बदले मिजाज का असर हरियाणा में भी देखने को मिला। शहर में अचानक से मौसम में बदलाव और तेज़ बारिश हुई।

यह भी पढ़ें : UPSC Exam Result 2021: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित, टॉप-3 पर लड़कियों का कब्जा

तेज आंधी व बारिस से कई उड़ाने प्रभावित हुई हैं, वही इंडिगो एयरलाइंस ने ट्रेवल एडवाइजरी करते हुए कहा कि दिल्ली में बारिश और आंधी के कारण हमारे उड़ान संचालन पर असर पड़ सकता है। कृपया किसी भी परेशानी से बचने के लिए यात्रा का पर्याप्त समय लेकर चलें। 

राहत के साथ आफत भी लाई बारिश
बारिश के साथ आए तूफान में सेक्टर-11 के ब्लॉक 44, 45, 46 में कई घरों के आगे लगे पेड़ टूटकर गिर गए हैं। ब्लॉक 44 में एक घर के पास गैस पाइप लाइन में लीकेज की सूचना मिली है। उधर, सेक्टर-62 में एलिवेटेड रोड के नीचे कई पेड़ गिर गए हैं। नई दिल्ली स्तिथ उद्यान मार्ग, बिरला मंदिर के पास भी पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है।

Related Articles

Back to top button