Google Analytics —— Meta Pixel

Israel-Hezbollah War : इजरायल के हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह, IDF ने की पुष्टि

Israel-Hezbollah War : हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह मारा गया है। इसकी पुष्टि इजराइली सेना की ओर से की गई है। IDF ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि ‘हसन नसरल्लाह अब दुनिया को आतंकित नहीं कर सकेंगे।’ बता दें, इजराइल ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमले किए थे, जिसके बाद से नसरल्लाह से संपर्क नहीं हो पा रहा था। ऐसी खबरें आ रही थीं कि हमले में उसकी मौत हो गई है। अब IDF ने इसकी पुष्टि कर दी है।

यह भी पढ़े :- PM Modi in Jammu : ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है, लोग आतंक और अलगाव नहीं चाहते : PM मोदी

हालांकि, हिजबुल्लाह की ओर से अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं जारी किया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में नसरल्लाह के करीबियों के हवाले से कहा गया है कि वह सुरक्षित हैं। हालांकि, हिजबुल्लाह के आधिकारिक बयान का अभी भी इंतजार है। (Israel-Hezbollah War)

बता दें, इजराइली सेना ने हिजबुल्ला के नेता हसन नसरल्लाह को निशाना बनाकर शुक्रवार को बेरूत स्थित इसके केंद्रीय मुख्यालय पर हमला किया था। जहां एक के बाद एक भीषण विस्फोटों से कई ऊंची इमारतें ध्वस्त हो गईं। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 91 अन्य लोग घायल हो गए। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अमेरिकी अधिकारी समेत दो अधिकारियों ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि यह हमला हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह को निशाना बनाकर किया गया। (Israel-Hezbollah War)

कई हिज्‍बुल्‍लाह कमांडरों को निशाना बनाया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजरायल ने अपने इस हमले में कई हिजबुल्लाह आतंकियों को निशाना बनाया है.इजरायल ने इस हमले को लेकर जो बयान जारी किया उसमें कहा गया है कि इस हमले का मकसद हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को निशाने बनाने का था. इस हमले में कई अन्य वरिष्ठ हिज्‍बुल्‍लाह कमांडरों को निशाना बनाया गया था।

मौत के सवाल पर क्‍या बोले इजरायली अधिकारी?
जब इजरायली अधिकारी से पूछा गया कि क्या शुक्रवार को हुए हमले में नसरल्लाह की मौत हुई थी, तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मुझे लगता है कि यह कहना जल्दबाजी होगी.कभी-कभी जब हम सफल होते हैं तो वे तथ्य छिपा देते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!